बकस्वाहा मण्डल के समस्त बूथों पर मनाया गया स्थापना दिवस।

मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी ने समस्त बूथों पर भाजपा को मजबूत बनाने को कहा।

विनोद कुमार जैन

बकस्वाहा :- बकस्वाहा मण्डल के समस्त बूथों पर भाजपा का 45वां स्थापना दिवस उत्सव सम्पन्न हुआ। मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में गड़ोही, खैरो, लुहानी, और मड़देवरा सहित समूचे बकस्वाहा के बूथ केंद्रों, शक्ति केंद्रों, और नगर शक्ति केंद्रों पर यह उत्सव मनाया गया। इस मौके पर गड़ोही बूथ केंद्र पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी ने लुहानी के 211 बूथ क्रमांक पर जाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और साथ ही गांव के लोगों को पार्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भाजपा को राम मंदिर निर्माण, किसानों के हितों की योजनाओं का परिचय, और घर-घर जल सप्लाई और बिजली की उपलब्धता में सक्रिय भूमिका निभाई।

महामंत्री एडवोकेट ब्रजेश बिल्थरे ने आगामी निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की बडामलहारा विधानसभा के समस्त बूथों पर 370+ मतदाताओं को बढ़ाने का दावा किया और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल लोधी की जीत का समर्थन किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी, विश्व हिंदू पषिद संयोजक वीरेंद्र परिहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेंद्र परमार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पारस तिवारी राजा भैया, संदीप खरे लल्ला भैया, विधानसभा प्रभारी अभय फट्टा, संतोष यादव बूथ अध्यक्ष, उपेंद्र ठाकुर, बलराम विश्वकर्मा, लाखन सिंह ठाकुर, संतोष सिंह, बहादुर लोधी, रामप्रसाद लोधी, सुनील द्विवेदी, विवेक जैन, पप्पू तिवारी, सिद्धार्थ सोनी, सहित समस्त बूथ अध्यक्ष, और बीएलए महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *