(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

झांसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के शिवाजी नगर मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर विजय चौधरी का वार्ड नंबर 11 में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 11 के प्रिंस सोनकर, राहुल सोनकर एवं प्रदीप सोनकर ने विजय चौधरी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सभी ने विजय चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
वहीं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वार्ड के लोगों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से वह अभिभूत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रिंस सोनकर, राहुल सोनकर एवं प्रदीप सोनकर ने जिस आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया, उसके लिए वह हृदय से सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग और स्नेह उनके लिए महत्वपूर्ण है।

