(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

संगठन ने जताया भरोसा, मिशन 2027 में पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का लिया संकल्प
झांसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा झांसी महानगर की नई संगठनात्मक टीम एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही वार्ड नंबर 20 निवासी आलोक अहिरवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा अनुसूचित मोर्चा का शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित खटीक ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति एवं संस्तुति के बाद नई कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इसमें आलोक अहिरवार को शहर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्ति के बाद आलोक अहिरवार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संगठन के सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
आलोक अहिरवार ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे और संगठन की ओर से मिलने वाली प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
वार्ड नंबर 20 के निवासी आलोक अहिरवार को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


