विनोद कुमार जैन
बकस्वाहा :- बडा मलहरा के बकस्वाहा ब्लॉक के सुनवाहा निवासी पूर्व भाजपा नेता करन सींग लोधी की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा व भाजपा के कद्दावर नेता केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष कल दमोह मे सैकड़ों समर्थकों के साथ धमाकेदार वापसी हो गयी।
बिधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से नाराज हो कर करन सींग लोधी ने पार्टी के सभी पदो से इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा चुनाव के बाद से ही करन सींग लोधी भाजपा के सभी नेताओ के सम्पर्क मे थे।

लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये करन सींग लोधी की वापसी से बडा मलहरा मे भाजपा मजबूत होगी।

गुरूवार को भाजपा के दमोह लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी राहुल सींग का नामांकन फार्म भरा गया उसी दौरान प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा, भाजपा के कद्दावर नेता म. प्र. शासन के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार, लखन पटेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पूर्व केबिनेट मंत्री पंडित गोपाल भार्गव विधायक रहली,पूर्व केबिनेट मंत्री जयंत मलैया विधायक दमोह, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी जी, पूर्व विधायक रेखा यादव , जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दमोह प्रीतम सिंह लोधी,छतरपुर जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम , जिला पंचायत अध्यक्ष छतरपुर विद्या हरिओम अग्निहोत्री जी , जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह प्रतिनिधि गौरव पटेल जी के
समक्ष अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ फिर से भाजपा का दामन थाम लिया।