
सोमदत्त त्रिपाठी, नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजीव कुमार को प्रतिष्ठित ‘भारत शिक्षण रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ऑल इंडिया डॉ. एस. राधाकृष्णन टीचर्स’ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान प्रोफेसर संजीव कुमार का अभिनंदन मेमेंटो (स्मृति चिन्ह), शॉल, माला एवं पारंपरिक मैसूर पेटा पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सदानंद प्रसाद (OSD एवं प्रिंसिपल, डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षाविदों और शिक्षकों ने उपस्थित होकर प्रोफेसर संजीव कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई।

समारोह में उपस्थित प्रमुख शिक्षाविद् एवं शिक्षक:
प्रोफेसर सदानंद प्रसाद (OSD एवं प्रिंसिपल, डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, DU)
प्रोफेसर सुनीता मलिक
डॉ. तमाल दासगुप्ता
डॉ. मोनिका अहलावत
डॉ. अंजू
डॉ. शिप्रा
डॉ. मधु बाला
श्रीमती अर्चना माथुर
सुश्री विक्टोरिया चानू
श्री अमित शर्मा
सुश्री रुहिना
(एवं कई अन्य शिक्षक तथा शिक्षाविद् उपस्थित रहे।)
