शेरपुर में राष्ट्रीय सनातन संस्कृति का स्थापना दिवस व पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित, एकजुटता पर दिया जोर

राष्ट्रीय सनातन संस्कृति (आर एस एस)की स्थापना दिवस और पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के परिसर में भव्य आयोजन, अलग-अलग न भटक कर मोती के माला की तरह एक साथ रहने के लिए किया गया आग्रह

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित के उपरांत सुगंधित फूलों को अर्पितकर किया शुभारंभ

अयोध्या : अयोध्या जनपद की तहसील रुदौली अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र मवई के जूनियर हाई स्कूल शेरपुर के परिसर में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कल दिनांक 15 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को मध्यान बाद राष्ट्रीय सनातन संस्कृति (आर एस एस) एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ इस मौके पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में पधारी राष्ट्रीय सनातन संस्कृति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और श्री हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर सुगंधित फूलों को श्रीआराध्य के चरणों में समर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में मौजूद सभी पत्रकार बंधुओ क्षेत्र वासियों बुद्धिजीवियों सनातनियों के साथ-साथ ग्रामीण जनों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी गौ माता की सेवा कीजिए उन्हें अपने गौशाला में पालिए तथा विभिन्न प्रकार के पौधों को रोपित कीजिए सभी लोग अलग-अलग जातियों, भेदभाव, ऊंच-नीच की श्रेणी में न बंटकर जिस प्रकार से मोतियों की माला एक सूत्र में रहती है उसी प्रकार से आप सभी सनातनी, हिंदू भाई, छोटे-बड़े जो भी हैं सब एक साथ रहकर एकता के साथ अखंडता समरसता कायम रखने में भरसक प्रयासरत रहे यह मेरा आग्रह है, इसके साथ-साथ मुख्य अतिथि महोदया ने तुलसी के पौधे, शमी के पौधे, अपराजिता की लताओं को घर/सहन में रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया, उन्होंने कहा रसोई में जो भी भोजन तैयार हो उसमें से एक थाली भोजन गौग्रास के रूप में गौ माता को खिलाए इससे घर परिवार में सुख संपन्निता वैभव सुकून की प्राप्ति होती है, इसमें तनिक संदेह नहीं है, इसी क्रम में कार्य क्रम के आयोजक सनातन संवाहक/कथा व्यास बाल आलोकानंद जी महाराज ने अपनी उद्बोधन में लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने घर के आंगन में एक तुलसी का पौधा अवश्य रोपित करें सृष्टि का यह ऐसा पौधा है जिसे माता की उपाधि मिली है इस पौधे को तुलसी माता कहा जाता है, और इसकी सुबह-शाम पूजा, आरती, करने से किसी प्रकार की भव बाधा नहीं आएगी, तथा इस पौधे से निकलने वाली ऊर्जा मानव जीवन के लिए बहुत लाभकारी तथा हितकर होती है, कुशल गृहणियों, माताओ,बहनों बहू ,बेटियों से आग्रह है की अपने अपने घर के आंगन में एक तुलसी का पौधा अवश्य रोपित करें तुलसी के पौधे की सेवा, पूजा, अर्चना, आराधना, स्तुति, आरती अवश्य करें इससे धन-धान्य वैभव, सुख_शांति, सुकून की प्राप्ति होती है ऐसा वेद, पुराणों, शास्त्रों, ग्रंथों की कथाओं/गाथाओं में वर्णित है, श्रीमहाराज ने कहा कि मानव जीवन मृत्यु लोक का सबसे अनमोल जीवन है बड़ी तपस्या और श्रेष्ठ कर्मों उत्कृष्ट कार्यो के उपरांत मनुष्य तन प्राप्त होता है इसे व्यर्थ न गवाए 24 घंटे में कम से कम 5 मिनट समय निकालकर अपने आराध्य के नाम का स्मरण अवश्य करें, बाल आलोक आनंद महाराज जी द्वारा सनातन संस्कृति पर विधवत प्रकाश डालते हुए इसकी नीति रीति और कार्य संगठन के कर्तव्यों के बारे में विधवत जानकारी दी गई, कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन संस्कृति की कई महान विभूतियो की कार्यक्रम में गरिमा मई उपस्थिति रही, जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बाराबंकी बिनय रावत, जिला कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनदीप बाबा, उमेश कुमार श्रीवास्तव, मथुरा प्रसाद मिश्र, राजकुमार मिश्र, अशोक कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार गुप्ता, भास्कर शुक्ला, अनुज मिश्रा, शिवकुमार यादव, राकेश कुमार यादव, आदि कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे, कार्यक्रम की अगली कड़ी में मौजूद प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक, मीडिया सोशल मीडिया के दर्जनों पत्रकारों क्रमशः अयोध्या जनपद वरिष्ठ पत्रकार डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू, आदित्य कुमार वैश्य,शिवम मिश्रा, पंकज सिंह, दिनेश कुमार वैश्य, प्रभाकांत पांडे, ललित कसौधन, विजय सिंह, अर्जुन भट्ट, शिवम तिवारी, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रभांशु श्रीवास्तव, अनूप शुक्ला, पंकज यादव, सतीश यादव, इलियास अहमद, आदि पत्रकारों के अलावा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध जनों को भी राष्ट्रीय सनातन संस्कृति (आर एस एस)के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाल आलोकानंद जी महाराज और संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव के द्वारा पेन,सुंदरकांड गुटका, अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के अंत में जनहित जागरण अखबार के जिला संवाददाता शिवम मिश्रा, एवं संगठन के अयोध्या जिला अध्यक्ष अजय कुमार सैनी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।