खबरों में बने रहने के लिए ओछी राजनीति पर उतर आई कांग्रेस : गार्गी कक्कड
गुरुग्राम, सक्सेस मीडिया / सोमदत्त त्रिपाठी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के विवादित बयान के बाद हरियाणा भाजपा भडक़ी हुई। प्रदेश में जगह-जगह उदयभान के पुतले फूंके जा रहे हैं। रविवार को गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल चौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंका। भाजपाईयों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए उल जूलल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में उदयभान के बयान से काफी रोष है, इसलिए आज सभी कार्यकर्ता अग्रवाल चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पहले भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयानों की जमकर निंदा करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को चाहिए कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निंदनीय टिप्पणी की है। कांग्रेस के नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। कांग्रेस परिवारवाद में डूबी पार्टी है और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि देश के 140 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपना परिवार मानते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने तपस्वी का जीवन जीते हुए अपना सब कुछ समाज के लिए समर्पित कर दिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो संवैधानिक पदों की गरिमा का पता है और न ही उन्हें भाषा की मर्यादा का ज्ञान है। कांग्रेस और उसके नेता अब जनता के बीच अप्रासंगिक हो चुके हैं और वे खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार की ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों और निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया है इसकी जितनी भत्र्सना की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग देश और प्रदेश में हो रही प्रगति से बौखलाए हुए हैं, इसलिए बौखलाहट में कांग्रेस का कोई न कोई नेता उल जलूल बयानबाजी करता ही रहता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निम्न स्तर का बयान देकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सोच और विचारधारा का खुलासा कर दिया है। जिस पर पूरी कांग्रेस को शर्मसार होना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी भी अभी तक अविवाहित है तो ऐसे में कांग्रेसी नेता क्या सोच रखते हैं, उस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के इन घटिया बयानों को जनता भी सुन रही है, इसलिए आने वाले समय में कांग्रेस निश्चित तौर पर रसातल में चली जाएगी जो चिराग लेकर ढूंढने पर नहीं मिलेगी। उदयभान के इस शर्मनाक बयान पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस पार्टी नेताओं को उदयभान के निंदनीय बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, ज्योति डेम्बला, सोनिया यादव, जितेंद्र चौहान,हर्षवर्धन मित्तल, गौरव चुघ, प्रियव्रत कटारिया, नीरज यादव, अशोक मुंडा खेड़ा, अंजली मिश्रा, दीपचंद फौजी, सहित अन्य सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
