डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती पर जिलाधिकारी द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि

डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती पर जिलाधिकारी द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि।

ब्यूरो रिपोर्ट, सुल्तानपुर।

सुलतानपुर। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर की 14 अप्रैल, 2022 को उनकी 131वीं जयन्ती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) बी0 प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन द्वारा डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर के सिद्धान्तों पर चलने की प्रतिज्ञा भी ली गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ अपने कर्तव्यों व दायित्वों का भी पालना करना चाहिये। डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनों संघर्ष करों इसलिये हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होंगे, तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा। उन्होंने डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी ने भी डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर के चित्र पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *