समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद सुलतानपुर की उपस्थित में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक हुई आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट, सुल्तानपुर।

सुलतानपुर। मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर श्री संतोष राय के आदेशानुसार आज प्रातः 10ः15 बजे मा0 श्री इन्तखाब आलम, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत जनपद सुलतानपुर विश्राम कक्ष में समस्त सम्मानित न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद सुलतानपुर की 14.05.2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद सुलतानपुर उपस्थित थे।
उक्त के पश्चात आज श्री शशि कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुलतानपुर द्वारा जिला कारागार का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया एवं जिला कारागार में बाबा साहेब, डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर/कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित समस्त सिद्धदोष बन्दियों का लैगिंग समानता सहित विधिक जानकारियों से अवगत कराया गया।
उक्त बैठक एवं कार्यक्रम के अतिरिक्त आज समस्त तहसीलों मुख्यालय, लॉ-कालेजों, बार एसोसिएशन सुलतानपुर एवं मध्यस्था केन्द्र में बाबा साहेब, डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर/कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों जनपद के अधिवक्तागण, विधि छात्र/छात्राएं, मध्यस्थगण, वादकारीगण एवं जनसमुदाय भी उपस्थित हुए।
मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 14.05.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक तहसील मुख्यालय, जनपद सुलतानपुर एवं अमेठी में किया जायेगा। समस्त जनसमुदाय से अपील की है कि जो भी 14.05.20222 को आयोजित राष्ट्रसीय लोक अदालत में अपने मामले नियत/निस्तारित कराने के इच्छुक हो अपने मामले को सम्बन्धित न्यायालय में आवेदन देकर नियत कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करा सकते है।