डॉ. संजीव कुमार को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा

डॉ. संजीव कुमार को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा 

सोमदत्त त्रिपाठी, नई दिल्ली। चौ. श्याम सिंह सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर वैरा फ़िरोज़पुर (बुलंदशहर ) मे आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ संजीव कुमार चुने गए। आपको बता दें डॉ संजीव कुमार एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश डॉ भीम राव अम्बेडकर कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय मे 32 वर्षों से कार्यरत हैं। डॉ संजीव कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय से एम. फिल और राजस्थान से पी. एच. डी (इंग्लिश) की उपाधि से सम्मानित हैं। डॉ संजीव कुमार एक डॉक्टरेट होल्डर हैं। इनका वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, लंदन मे नाम दर्ज किया गया है। 

चौ. श्याम सिंह सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर वैरा फ़िरोज़पुर (बुलंदशहर ) द्वारा डॉ संजीव कुमार के सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। यह प्रशस्ति पत्र डॉ. संजीव कुमार को चौ. श्याम सिंह सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, वैरा फिरोजपुर (बुलंदशहर) के वार्षिकोत्सव के विशिष्ट अतिथि के उपलक्ष्य में दिया जायेगा। डॉ संजीव कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय में ३२ साल से कार्यरत हैं। उन्होंने शिक्षा के जगत में बहुत से महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। आपके पास देश विदेश के कई विशेष अवार्ड्स हैं। आप टेड स्पीकर भी हैं। आप पदमश्री नॉमिनी २०२३ में रहे हैं। आपकी दो किताबें अमेरिका से प्रकाशित हुई हैं। आपका हर संभव योगदान इस विद्यालय को पूर्णरूप से समय-समय पर मिलता रहा है। आप वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड- लंदन में भी आपका नाम सूचीबद्ध है। आपकी सेवा, समर्पण और नेतृत्व के लिए विद्यालय की ओर से आपको सम्मानित किया जाता है।