छलांग परियोजना के तहत खेल मेले का सफल आयोजन।

विकासखंड बकस्वाहा में बच्चों के लिए खेलों का मेला
संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा।

विनोद कुमार जैन

वकस्वाहा: – विकासखंड बकस्वाहा के देवपुर माध्यमिक विद्यालय में संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित छलांग परियोजना के तहत एक खेल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों और लोगों को विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेने का अवसर मिला। खेलों में संगीतमय कुर्सी, ख़ज़ाना एकत्रित करना, रस्साकशी, गोल द फ़ुटबॉल, और कोन बैलेंस रेस शामिल थे। इन खेलों ने बच्चों की उत्सुकता और उत्साह को बढ़ाया और उन्हें एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव कराया।

संकल्प समाज सेवी संस्था पिछले एक साल से विकासखंड के 25 माध्यमिक विद्यालयों में ELMS, पीरामल फ़ाउंडेशन, और विकासखंड के शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। छलांग परियोजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समुदाय के लोगों को शारीरिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक बनाना और उनकी शारीरिक गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा देना है। खेल मेले का आयोजन इस उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।


खेल मेले का उद्घाटन बच्चों ने शिक्षक राजकुमार नामदेव को टीका लगाकर किया। उद्घाटन समारोह के बाद, बच्चों और उपस्थित लोगों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और उनका आनंद लिया। इस आयोजन में बकस्वाहा से ब्लॉक कोआर्डिनेटर ऋचा दुबे और प्रद्युमन सिंह, तथा छतरपुर से प्रोग्राम मैनेजर यज्ञ प्रकाश सिंह, फिल्ड कोर्डिनेटर वरसा सक्सैना और अंकित लखेरे उपस्थित रहे। शिक्षक नन्नई अहिरवार का विशेष सहयोग रहा, जिसने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेल मेले में संगीतमय कुर्सी के खेल में बच्चों ने संगीत की धुन पर कुर्सियों के चारों ओर घूमते हुए आनंद लिया। ख़ज़ाना चुराना में बच्चों ने अपनी अपनी टीम में अधिक खजाना एकत्रित करने की कोशिश की। रस्साकशी में बच्चों ने टीम बनाकर एक-दूसरे को चुनौती दी।। कोन बैलेंस रेस में बच्चों ने कोन को बैलेंस करते हुए दौड़ लगाई। ये खेल न केवल मनोरंजक थे, बल्कि बच्चों के शारीरिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण थे। खेलों के माध्यम से बच्चों में टीम वर्क, अनुशासन, और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकल्प समाज सेवी संस्था के सभी सदस्यों, विकासखंड के शिक्षा अधिकारियों, और स्थानीय समुदाय का सहयोग रहा। इस प्रकार के आयोजन बच्चों और समुदाय के लिए शारीरिक शिक्षा के महत्व को समझाने और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें, यह संकल्प समाज सेवी संस्था का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *