मेडिकल कॉलेज में विधायक रवि शर्मा का औचक निरीक्षण,

(आशिफ खान संवाददाता झांसी) मरीजों से सीधे संवाद कर जाना उपचार का हाल, सुपर स्पेशलिटी सेवाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी झाँसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को उस…

अयोध्या 7,500 रूपये में कैसे चले खर्च? स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर अयोध्या के डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में इंटर्न को लेकर छात्र-छात्राएं का धरना ​अयोध्या,शहर के देवकाली स्थित डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएचएमएस (BHMS) के इंटर्न छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें हर महीने केवल 7,500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो आज की महंगाई और अस्पताल में ड्यूटी के घंटों को देखते हुए बेहद कम है।​25,000 रुपये स्टाइपेंड की मांगप्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह किया जाए, ताकि यह अन्य चिकित्सा पद्धतियों (जैसे एमबीबीएस) के इंटर्न के बराबर हो सके। छात्रों का कहना है कि वे भी मरीजों की सेवा में उतनी ही मेहनत करते हैं, फिर भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस आंदोलन को प्रदेशभर के आयुष (आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी) कॉलेजों के छात्रों का भी समर्थन मिल रहा है।​लिखित आश्वासन पर अड़े छात्रछात्रों ने साफ़ कर दिया है कि जब तक शासन की ओर से लिखित में मानदेय बढ़ाने का आदेश नहीं मिलता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे OPD और IPD सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार करने को मजबूर होंगे.​प्राचार्य ने मांग को बताया जायज़मामले पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सभी दाखिले आयुष NEET काउंसलिंग के ज़रिए होते हैं और छात्रों की मांग पूरी तरह जायज़ है। उन्होंने बताया कि छात्रों का ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है और आयुष डायरेक्टर से छात्रों की फोन पर वार्ता भी कराई गई है। डायरेक्टर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, हालांकि छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े हुए हैं।

मिल्कीपुर की बिटिया ने बढ़ाया मान: नैना तिवारी ने पहले ही प्रयास में पास की CSIR-NET परीक्षा

विधायक ने घर पहुंचकर दी बधाई। मिल्कीपुर।मिल्कीपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण। दैनिक जागरण मिल्कीपुर के प्रभारी महेंद्र तिवारी ‘कप्तान तिवारी’ की सुपुत्री कु. नैना तिवारी (एम.एससी. बायोटेक) CSIR-NET…

मेडिकल कॉलेज में विधायक रवि शर्मा का औचक निरीक्षण

(आशिफ खान संवाददाता झांसी) मरीजों से सीधे संवाद कर जाना उपचार का हाल, सुपर स्पेशलिटी सेवाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी झाँसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को उस…

ललितपुर से इंटरसिटी, नई वंदे भारत और बुंदेलखंड सर्किट ट्रेन की मांग

(आशिफ खान संवाददाता झांसी) सांसद अनुराग शर्मा ने रेल यात्रियों से लेकर कुली बंधुओं तक के मुद्दे उठाए, स्टेशनों के विकास और लंबित निर्माण कार्यों में तेजी पर दिया जोर…

पत्रकारों को संग लेकर तीर्थ यात्रा पर निकले विधायक पीछे से अस्पताल के नाम पर दुकानदारों पर चला बुलडोजर =================================एक तरफ जहां स्थानीय विधायक पत्रकारों को संग लेकर तीर्थ यात्रा पर निकले हुए थे वहीं दूसरी तरफ रामपथ स्थित सीतापुर आंख अस्पताल के नाम पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके पहले भी कई दुकानें तोड़ी जा चुकी थीं और जो कुछ दुकानें शेष बची हुई थीं उन्हें भी आज हटा दिया गया।दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें सुबह नोटिस देकर रातों-रात और बिना पर्याप्त समय दिए यह कार्रवाई की गई जबकि इस मामले में हाई कोर्ट का समय मिला था। इस अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है और चर्चा यह भी हैवहीं दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई तय विकास योजनाओं और अस्पताल निर्माण के निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है और पूर्व में भी नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी की गई थीं।

डॉ अअंशुमान सिंह

*अधिवक्ता समाज के सम्मान, सुविधाओं और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल*अयोध्या के अधिवक्ता समाज के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष और आशा का विषय रहा। The Faizabad Bar Association, Ayodhya के सम्मानित अध्यक्ष बाबू श्री पंडित कालिका प्रसाद मिश्र जी के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर अयोध्या के अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं एवं संघ के समुचित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष रखा।प्रतिनिधिमंडल द्वारा विशेष रूप से अधिवक्ता संघ, अयोध्या के लिए आधुनिक, सुसज्जित एवं गरिमापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने, अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएँ विकसित करने तथा संघ परिसर के समग्र विकास की आवश्यकता पर माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया गया।माननीय मुख्यमंत्री जी ने विषय की गंभीरता एवं अधिवक्ता समाज की आवश्यकताओं को सहृदयतापूर्वक समझते हुए अधिवक्ता संघ, अयोध्या के उत्कृष्ट एवं बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु सार्थक एवं सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त नए मार्गों का भी सर्वे कराया जाए। जहां सड़क खराब स्थिति में है, वहां उसे अभी मोटरेबल बनाया जाए और बरसात समाप्त होने के बाद जरूरत के अनुसार स्थायी नवीनीकरण कराया जाए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी पर्व एवं त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पर्व एवं त्योहारों से पहले आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य पूरे किए जाएं।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, मुख्य बाजारों, सरकारी कार्यालयों एवं ऐसे अन्य स्थानों, जहां आमजन का आवागमन अधिक रहता है, वहां की सड़कों को प्राथमिकता पर लिया जाए। इन मार्गों पर तत्काल काम शुरू कराया जाए और जहां मरम्मत की जरूरत है, वहां बिना देरी किए सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए।मुख्यमंत्री जी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना की जानकारी ली तथा मंडी परिषद, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।

बिग ब्रेकिग।

जलभराव के बीच सांप के डसने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में रोष। रूदौली (अयोध्या)।रूदौली क्षेत्र के मुतौली गांव में शुक्रवार को जलभराव वाले रास्ते से गुजर रही भैंस को…

उत्तर प्रदेश से आज की बड़ी अपडेट

हाई कोर्ट की यूपी सरकार को कड़ी फटकार पत्रकारिता अपराध नहीं! लखनऊ। हाईकोर्ट ने स्कूल की बदहाली दिखाने वाले स्वतंत्र “पत्रकार” अमित यादव पर दर्ज फर्जी मुकदमे पर रोक लगा…