अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी से मिले शाहबाज खान छोटू, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

झांसी। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में झांसी जिला उपाध्यक्ष शाहबाज खान छोटू ने कानपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी से मुलाकात की।

इस अवसर पर शाहबाज खान छोटू ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान भाजपा मंडल मंत्री आशिफ खान, शाहरुख राईन, दीपू खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

शाहबाज खान छोटू ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और आगामी समय में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।