वांछित फाउंडेशन की अध्यक्षा सुनीता मेहरोत्रा बनी ज्यूरी जज 

महिला दिवस के अवसर पर, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन  Sunshine Residency B-190, Sec-17, Noida में किया गया। यह कार्यक्रम समाज में  महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बनाने के लिए समर्पित था।

कार्यक्रम मे  महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके संघर्ष को महत्व देना चाहिए।

इस कार्यक्रम में कई महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई। साथ ही, समाज के हर क्षेत्र में  सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं  को सम्मानित किया गया।

वांछित फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती  सुनीता मेहरोत्रा ने महिला दिवस सम्मान समारोह ज्यूरी जज बनकर एक नया अनुभव प्राप्त किया। उन्होने  बताया कि यह उनके  लिए एक अद्भुत अनुभव था जहां  उन्होंने  विभिन्न प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की साथ ही साथ डॉक्टर सच्चिदानंद जी को धन्यवाद दिया ऐसे आयोजन के लिए।

इस कार्यक्रम के माध्यम से, महिलाओं के समर्थन में और उनके योगदान को महत्वपूर्ण बनाने के लिए समाज को संजोया गया।

 वांछित फाउंडेशन की टीम जिस्मे शिमला डोंगरा,शशिबाला, साक्षित मेहरोत्रा सरोज नेगी,नेहा सिंह, बबली मान व विजय भारद्वाज मौजूद थे।