विनोद कुमार जैन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी के छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी विषय के प्रशिक्षण हेतु बस स्टेंड बकस्वाहा स्थित संस्कार कंप्यूटर एंड कोचिंग सेंटर का भ्रमण कराया गया जहां छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को बताया गया साथ ही छात्रों को कंप्यूटर प्रेक्टिकल भी कराया गया।

छात्रों को संस्था संचालन एवं रख रखाव की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को ‘गर्ल आइकॉन’ योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों की जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्होरी से गोपाल नापित , महेंद्र सिंह मंडलोई, अभय सिंह लोधी, रत्नेश नंदनी पायक, कमलेश सिंह स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ उपस्थित रहे। संस्कार कम्प्यूटर एंड कोचिंग सेंटर की तरफ से प्रशिक्षण प्रदाता इंजी. देवकी नंदन गंधर्व एवं संस्था संचालक कपिल देव तिवारी उपस्थित रहे।छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा संस्कार कंप्यूटर एंड कोचिंग सेंटर की टीम को विजिट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।