जांजगीर. उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस, इस वजह से जारी हुआ नोटिस… हो सकती है कार्रवाई… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में पदस्थ उप अभियंता नारायण आदित्य को परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उनकी परीक्षा ड्यूटी थाना जांजगीर में प्रश्न पत्र निकालते समय उपस्थित रहने हेतु प्रभारी अधिकारी के रूप में लगाई गई है।

Mgid

थाना प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई है कि परीक्षा प्रारंभ 02 मार्च से 08 मार्च तक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित है, जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 7 का उल्लंघन है।