विजेंद्र जिंदल ने परिवार जोड़ो अभियान के तहत किया लोगों को जागरुक
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयुक्त सचिव विजेंद्र जिंदल पप्पी भाई पार्टी के परिवार जोड़ो अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने में जी-जान से जुटे हुए हैं। वह न केवल बैठकें कर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दे रहे हैं, बल्कि शहरी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। रविवार को भी विजेंद्र जिंदल पप्पी भाई की अध्यक्षता में शहर के सोहना चौक मार्किट, भूतेश्वर मंदिर चौक मार्किट, 4/8 मरला, फिरोज गांधी कालोनी आदि क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया और आमजन व व्यापारियों के साथ चर्चा की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष करण सिंह लोहिया, मनीष मक्कड़, एससी विंग के जिलाध्यक्ष चरण सिंह देवा, गौरव टांक, राज कुमार यादव आदि मौजूद रहे। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयुक्त सचिव विजेंद्र जिंदल पप्पी भाई का कहना है कि देश-प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। पार्टी के परिवार जोड़ो अभियान के प्रति आमजन की रुचि बढ़ती जा रही है और पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए अभियान से जुड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की नीतियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर कार्य करती है, जबकि भाजपा ने तुष्टीकरण की नीति को अपनाया है। चुनाव को नजदीक देखकर भाजपा ने महिला आरक्षण बिल को पारित करा दिया। आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक महिलाओं को हक दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में कर्मचारी, किसान, मजदूर, गरीब, व्यापारी, युवाओं का जीना दूभर हो गया है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
