
” भारतीय जनता पार्टी चांपा मंडल की बैठक आहूत की गई थी जिसमे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,प्रभारी,संयोजक, सह संयोजक एवं मोर्चा प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न किया गया,भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा को तय करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया जिसमे प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय नारायण चंदेल जी उपस्थित थे और इनके द्वारा बूथ अध्यक्ष और बीएलए के कार्यों की समीक्षा की गई और इन्होंने ये भी बताया की बूथ अध्यक्ष हमारे संगठन की रीढ़ की हड्डी है,इनके द्वारा ही संगठन के कार्यों को मतदाताओं से जोड़ता है और संगठन के विस्तार अपना अमूल्य योगदान देता है, आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाया जा रहा है जिसमे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है जिससे संगठन से स्वयं से लोग जुड़ते जा रहे है और आगामी दिनों में देश के प्रधानमंत्री का आगमन भी होने वाला है जिसकी तैयारियों की समीक्षा की गई,यह काम काजी बैठक में विशेष रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल,जिला महामंत्री नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा,विधानसभा प्रभारी ज्योति पटेल,समन्वयक करुणाकरण उपाध्याय एवं भाजपा के पदाधिकारी,पार्षद गण,मतदान केंद्र के अध्यक्ष, बीएलए 2 एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे