विनोद कुमार जैन।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 13 अगस्त को अट्ठारह सौ सत्तावन की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद रानी अवंती बाई लोधी जी के 192 वे जयंती के उपलक्ष में शहीद अवंती यात्रा एवं विशाल महासम्मेलन आयोजित किया जाना है जिस के संबंध में आज बक्सवाहा नगर में एबीएल गार्डन मे जिला लोधी महासभा की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता छत्रपाल सिंह लोधी जिला अध्यक्ष ने की ,बैठक में महासम्मेलन एवं अवंती यात्रा को सफल बनाने के लिए बक्सवाहा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया

इस कार्यक्रम की समस्त जिम्मेदारी कमेटी को सौंपी गई कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष द्वारा बताया गया 30 जुलाई को भोपाल में आयोजित बैठक के संबंध में बताया गया कार्यक्रम बहुत ही विशाल है जिसमें आप सभी को अपने समाज की एकजुटता का प्रदर्शन करना है एवं अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचना है कार्यक्रम में धन एवं जन सहयोग की आवश्यकता रहेगी जिसमें हम सभी को मिलजुल कर करना है छतरपुर जिले से लगभग 70 गाड़ियां भोपाल जाने की तैयारी है आलोक संघ अध्यक्ष नारायण सिंह एवं ब्लाक लोधी महासभा के अध्यक्ष श्रीकांत लोधी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी ली।

इस बैठक में मुख्य रूप से लाखन सिंह लोधी डॉक्टर गोपाल सिंह ,देवी सिंह राजपूत, नारायण सिंह लोधी, चतुर सिंह लोधी, सरपंच करण सिंह लोधी जिला सदस्य एवं युवा लोधी महासभा अध्यक्ष, रूप सिंह लोधी बहादुर सिंह लोधी कैलाश सिंह लोधी ओंकार सिंह लोधी श्रीकांत लोधी अध्यक्ष ब्लॉक लोधी महासभा नारायण सिंह लोधी हनुमत सिंह दिलीप सिंह भूपेंद्र सिंह अनिकेत सिंह विजयपाल मदन सिंह नरेंद्र सिंह तिलक सिंह रूप सिंह रामेश्वर सिंह आकाश सिंह एवं भारी संख्या में लोधी महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।