ब्यूरो रिपोर्ट, जौनपुर।
जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ता को धनंजय सिंह की धमकी, कहा- चुनाव बाद बताएंगे, हाथ-पैर तोड़ देंगे, दोनों में हुई हाथापाई
जौनपुर 14 घंटे पहले
भाजपा कार्यकर्ता ने धनंजय सिंह के धमकी देने का आरोप लगाया है।
जौनपुर। जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। यहां से बाहुबली धनंजय सिंह जेडीयू से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता ने धनंजय सिंह पर हाथापाई और मारपीट का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता का आरोप है कि धनंजय सिंह ने उसे चुनाव बाद हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दी है। बीजेपी कार्यकर्ता सत्य नारायण सिंह ने बताया कि धनंजय सिंह वोट मांगने के लिए आए हुए थे। धनंजय सिंह तेजीबाज़ार के भुतहा गांव में थे। BJP समर्थक के घर धनंजय सिंह वोट अपील करने गए थे। इस दौरान समर्थक ने उनका स्वागत किया। BJP समर्थक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि वो BJP को वोट करेंगे। धनंजय सिंह ने दी धमकी
BJP कार्यकर्ता सत्यनारायण सिंह ने आरोप लगाया है कि धनंजय सिंह उन्हें चुप होने की नसीहत दी। सत्यनारायण सिंह ने धनंजय से पूछा कि आखिर वो चुप क्यों हो जाएं। इस दौरान धनंजय सिंह ने कहा कि चुनाव बाद बताएंगे। सत्यनारायण ने उनसे पूछा कि क्या वो इसे धमकी समझें। धनंजय सिंह ने कहा कि हाथ पैर तोड़ देंगे।
कार्यकर्ता से हुई हाथापाई
सत्यनारायण सिंह का आरोप है कि युद्ध राम धनंजय सिंह में उनके गर्दन में हाथ डालकर गिरेबान पकड़ लिया। सत्यनारायण सिंह ने भी उन्हें पकड़ लिया। लेकिन, नरेंद्र सिंह के समर्थकों की तादाद ज्यादा थी। इस दौरान वहां पर हाथापाई भी हो गयी। इस दौरान दोनों पक्षों से मारपीट होने लगी।
कार्यकर्ता की मां डंडा लेकर बाहर निकली
सत्यनारायण सिंह ने बताया कि घर के बाहर शोरगुल सुनकर भीतर से उनकी मां निकल आईं। मां के हाथ मे डंडा था। उन्होंने बताया कि अगर तुम चंदेल ठाकुर हो तो हम भी चंदेल ठाकुर हैं। तुम्हारी हैसियत कैसे हुई घर के बाहर आकर गिरेबान पकड़ने की। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।