मध्य प्रदेश के बर्खास्‍त आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी की निधन

Bureau Report, Bhopal.

नई दिल्‍ली के एक निजी अस्‍पताल में ली अंतिम सांस। 2010 में आयकर विभाग के छापों के बाद पहली बार आए थे चर्चाओं में

भोपाल। मध्य प्रदेश के 1979 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी का शुक्रवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आइसीपी केशरी ने जोशी के निधन की पुष्टि की है जोशी जल संसाधन विभाग में काफी समय तक पदस्थ रहे थे। उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था।

जोशी प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारियों में से एक रहे हैं वे उस अधिक चर्चाओं में आए थे, जब 2010 में उनके भोपाल स्थित शासकीय आवास पर आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की थी इसमें तीन करोड 60 लाख रुपये से अधिक नकदी और बेनामी सपंत्ति के दस्तावेज बरामद हुए थे आयकर छापे के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी कार्रवाई की थी इसमें रिश्तेदारों और नजदीकी व्यक्तियों के नाम पर निवेश और अचल संपत्ति खरीदने की बात सामने आई थी। भोपाल, रायसेन सहित अन्य जिलों में दो सौ एकड से अधिक बेनामी भूमि का पता चला था। जांच के बाद मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें सेवा के लिए अयोग्य पाते हुए बर्खास्त करने का प्रस्ताव अक्टूबर 2011 में केंद्र सरकार को दिया था। जुलाई 2014 में उन्हें और उनकी पत्नी आइएएस अधिकारी टीनू जोशी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया था। मध्य प्रदेश में आइएएस अधिकारियों के बर्खास्त होने का यह पहला मामला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *