बक्सवाहा विकासखंड में रन फॉर वोट का हुआ आयोजन।

विनोद कुमार जैन

\\बक्सवाहा (छतरपुर) जिला कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार बक्सवाहा विकासखंड मुख्यालय पर रन फॉर वोट का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्सवाहा में किया गया सुबह 6:00 बजे से ही विकासखंड के समस्त शिक्षक कन्या शाला प्रांगण में एकत्रित हुए जहां पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य अरविंद तिवारी द्वारा सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया की मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नगर में रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी मतदाता जागरूकता नारे लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे और समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में 18 वर्ष के समस्त मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे।

  • इस रैली का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम लिखवाने से एवं वोट देने से ना छूटे।

इसके पश्चात व्यायाम शिक्षक देवी सिंह राजपूत द्वारा रैली को संचालित कर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील प्रांगण तक ले जाया गया।

रैली में मुख्य रूप से तहसीलदार अनिल तलैया , विकास खंड शिक्षा अधिकारी पवन राय, कार्यपालन अधिकारी हर्ष खरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र नायक ,सीएम राइज प्राचार्य वीरेन प्रसाद,प्रधानाध्यापक रूप सिंह लोधी ,प्रधानाध्यापक अरविंद नापित, राघवेंद्र नापित वरिष्ठ शिक्षक बिपिन बिहारी खरे संतोष खरे राजेश बिल्थरे सनत कुमार जैन गीता देवी प्रजापति लता बिल्थरे सरिता जैन नवीन साला प्राचार्य आनंद पाराशर, एवं विकासखंड की समस्त विद्यालयों की शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं अन्य विभागों सेभारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।