प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन अखिल भारतीय लोधी कर्मचारी संघ एवं समस्त लोधी समाज ने किया आयोजन

विनोद कुमार जैन

बक्सवाहा :- नगर तहसील मैदान मे अखिल भारतीय लोधी कर्मचारी संघ एवं समस्त लोधी समाज के तत्वाधान में 11 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के लोधी समाज के10वीं एवं 12वीं के 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिनिधि नव नियुक्त कर्मचारी समाजसेवी उन्नत कृषक एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया एवं कैरियर काउंसलिंग के बारे में आमंत्रित अतिथियों ने गाइड किया आज के मुख्य अतिथि में लोकेश लिल्लारे जीएसटी कमिश्नर, संदीप जीआर कलेक्टर छतरपुर, प्रधुम्न सिंह लोधी विधायक बड़ा मलहरा, प्रदेश अध्यक्ष आर एस लोधी साध्वी सुश्री राम सिया भारती, जिला सदस्य करन सीग लोधी एवं समस्त जिलों के आलोक एवं लोधी संघ के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा छात्रों से कैरियर गाइडेंस के रूप में प्रश्न पूछे और उनके प्रश्नों को विस्तार से समझाते हुए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किए छात्रा रचना लोधी ने पूछा मुझे बोलने में डर लगता है इस पर कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया जिस प्रकार हम अपने मित्रों घर परिवारों के सदस्यों से बात करते हैं उसी प्रकार से आप सहज होकर बात करेंगे तो डर अपने आप खत्म हो जाएगा। जिला सदस्य करन सीग लोधी सुनवाहा युवाओ का उत्साहवर्धन करते नजर आये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश लिल्लारे जी एस टी कभिश्नर द्वारा समाज को नई दिशा देने के लिए समस्त कुरीतियों को मिटाने का आह्वान कराया एवं छात्र-छात्राओं से कैरियर में आगे बढ़ने के लिए अनेक कहानियों के माध्यम से समझाया गया और बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने किस प्रकार से संघर्ष किया आप भी अगर 17 से 18 घंटे पढ़ेंगे तो निश्चित ही आप इस मुकाम तक पहुंचेंगे उन्होंने अपने द्वारा चलाए जा रहे छू लो आसमान किसने रोका है के बारे में बताया और अपने क्षेत्र में समाज के लोगों के लिए हॉस्टल एवं कोचिंग क्लासेस खोलने के लिए कहा ।

आलोक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने आलोक संघ के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताएं एवं जिला के आलोक संघ के चुनाव कराएं जिसमें बृजेंद्र सिंह लोधी को जिला अध्यक्ष एवं नारायण सिंह लोधी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं श्रीमती गया सिंह ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।इस सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर से वक्ताओ को आमंत्रित किया गया था जिसमें राम सिंह लोधी आलोक संघ सागर, नारायण सिंह लोधी आलोक संघ, दमोह, प्रोफेसर गिरवर सिंह लोधी ने भी समाज को संबोधित किया ।

इस अवसर पर लाखन सिंह लोधी आलोक संघ अध्यक्ष ,जिला सदस्य करन सींग लोधी सुनवाहा , देवी सिंह राजपूत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यआलोक, नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी ,उपाध्यक्ष नीमा देवी सिंह लोधी, देवेन्द्र लोधी केरवारा, कन्छेदी लोधी केरवारा, रुप सिंह लोधी ,रामगोपाल लोधी, छत्रपाल लोधी, देवेंद्र सिंह, हरि सिंह लोधी, सरपंच महेंद्र सिंह लोधी, सरपंच बृजेश सिंह, सरपंच महादेव सिंह, सरपंच हीरा सिंह लोधी अनिकेत लोधी मनोहर सिंह लोधी सरपंचकन्छेदी सिंह एवं लोधी समाज के समस्त कर्मचारी एवं समाज बंधु उपस्थित रहे।

जिला जनपद सदस्य करन सीग द्वारा बताया गया प्रतिभा सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित होना चाहिए जिससे हमारे समाज के नौजवानों को आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा होगी। लोधी समाज के युवा अध्यक्ष करन सिंह लोधी एवं आलोक संघ अध्यक्ष लाखन सिंह द्वारा पधारे हुए समस्त अतिथियों एवं जनता जनार्दन एवं समाज बंधुओं का सहृदय आभार व्यक्त किया ।