अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना राष्ट्रीय संगठन एवं राष्ट्रीय दुर्गा वाहिनी संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रभारी युवा तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता

अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना राष्ट्रीय संगठन एवं राष्ट्रीय दुर्गा वाहिनी संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रभारी युवा तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ग्लोबल वार्मिंग कंट्रोल ट्रस्ट योगेंद्र सिंह (योगी ठाकुर) ने भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून उत्तराखंड पर भाजपा उत्तराखंड के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की एवं उनको अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया और सामाजिक एवं राजनीतिक कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की एवं संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना राष्ट्रीय संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा ग्लोबल वार्मिंग कंट्रोल ट्रस्ट का दायित्व मिलने की भी जानकारी माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ साझा की और पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखंड प्रदेश में नई टीम का गठन किया जा रहा है और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी टीम पूरे उत्तराखंड प्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण भारतवर्ष में युद्ध स्तर पर कार्य में लगी हुई है जिसका माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने स्वागत किया और आश्वासन दिया है कि पर्यावरण संरक्षण के कार्य में पूर्णतया आप लोगों का सहयोग किया जाएगा