

चांपा (सक्सेस मीडिया न्यूज़)। कोसा कांसा और कंचन की नगरी चांपा में 5 अक्टूबर को भालेराय मैदान में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया था। शाम 6 बजे से ही लोगों का हुजूम उमड़ना शुरु हो गया था। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक देवेश शर्मा के गायकी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, और लोग आनंद से झूम रहे थे।
दशहरा महोत्सव में आकाशीय रंग बिरंगी आतिशबाजी ने आयोजन का चार चांद लगा दिया, जहां उपस्थित जनसैलाब फटाखों का भी आनंद उठाया और आकाशीय आतिशबाजी को अपने अपने कैमरे में कैद भी किया।
जांजगीर चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल का आगमन 8:30 बजे हुआ, उन्होंने भी देवेश शर्मा के गीतों का लुफ्त उठाया और झूमते नजर आए। फिर 9 बजे विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया और फिर कलेक्टर और एसपी ने मंत्रोच्चार और जय जय श्री राम के उदघोष के साथ रावण दहन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियोँ को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार कर आभार प्रदर्शन किया गया।
इस महोत्सव में संपूर्ण ट्रैफिक व्यवस्था भी व्यवस्थित और चुस्त दुरुस्त नजर आई।