झांसी में किशोरी प्रसाद रैकवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर जिलाध्यक्ष बने

(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झांसी महानगर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर किशोरी प्रसाद रैकवार को मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से हुई नियुक्ति

भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से किशोरी प्रसाद रैकवार को झांसी महानगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची में उनके नाम की घोषणा की गई।इस नियुक्ति को झांसी महानगर में संगठनात्मक गति

इस नियुक्ति को झांसी महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगठन को मजबूत बनाने की मिलेगी जिम्मेदारी

किशोरी प्रसाद रैकवार के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

भाजपा में संगठनात्मक पदों की जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना भी अहम माना जाता है। ऐसे में किशोरी प्रसाद रैकवार के सामने संगठन को सक्रिय बनाने और पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी होगी।

समर्थकों में खुशी, बधाई देने का सिलसिला जारी

नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद किशोरी प्रसाद रैकवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।उनके मनोनयन से झांसी महानगर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।