||विनोद कुमार जैन||
बक्सवाहा// अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बकस्वाहा इकाई द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पूरे जिले में पर्यावरण प्रेमी के नाम से प्रसिद्ध श्री महेंद्र कुमार साथी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में ABVP के भाग संयोजक मोहित पटेल, नगर मंत्री शिवम सिंह परिहार, सदस्य रमन अहिरवार, भास्कर बिल्थरे, आयुष तिवारी सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया।
मोहित पटेल ने बताया कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिवम सिंह परिहार ने भी इस मौके पर कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और हमें इनकी सुरक्षा और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

श्री महेंद्र कुमार साथी ने सभी को वृक्षारोपण के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वे पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर लगभग 50 पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी ली। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।