भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनने से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया

ब्यूरो रिपोर्ट, अम्बेडकरनगर।

आलापुर अम्बेडकरनगर – उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनने एवं मणिपुर, गोवा व उत्तराखंड में भाजपा की शानदार तरीके से उपस्थिति से मुदित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया | शुक्रवार देर शाम रामनगर चौक से आलापुर तहसील मुख्यालय तक पार्टी के थीम सांग वाले गीतों पर जमकर नृत्य करते हुए जुलूस निकालकर खुशियां जताई तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दिया | भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं आलापुर विधानसभा क्षेत्र के सह संयोजक आनन्द जायसवाल भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद भगवान पाण्डेय कमलेश मिश्र अनिल सिंह किसान मोर्चा मण्डल मंत्री विनय पाण्डेय त्रिवेंद्रम जायसवाल राज्यवर्धन पाण्डेय एडवोकेट आयुष त्रिपाठी विवेक सिंह रघुराज मद्धेशिया अनूप सिंह विनय कुमार अश्विनी त्रिपाठी सत्यम गुप्ता रामकृष्ण पाण्डेय अरविन्द उपाध्याय धर्मेन्द्र मौर्य अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी सुरेंद्र नाथ उपाध्याय सर्वज्ञ त्रिपाठी विजय अग्रहरी समेत आदि लोगों की अगुवाई में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया | इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *