फिट इंडिया के तहत सी एम राइज विद्यालय में आयोजित किया गया वार्षिक खेल महोत्सव

विनोद कुमार जैन

फिट इंडिया वीक के पांचवें संस्करण के अवसर पर विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन सी एम राइज विद्यालय में कराया गया

खेल महोत्सव के पहले दिवस खेल गतिविधियां जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल एवं खो-खो के खेल आयोजित किए गए।

जिसमें अधिकतर छात्राओं ने भाग लिया।
द्वितीय दिवस मैं प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर निर्माण में छात्र छात्राओं ने भाग लिया, प्रश्नोत्तरी मे 30 प्रश्नों को रखा गया इनमें प्रथम 10 छात्र – छात्राओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।

तृतीय दिवस स्थानीय खेल जिसमें गिल्ली – डंडा, लुका छुपी, चूहा भाग बिल्ली आई, लंगडी खेल आयोजित किए गए, बच्चों ने पूरे उत्साह से इन खेलों में बढ़-चढ कर भाग लिया।

महोत्सव के दौरान ही छात्राओ को जूडो एवं कराटे का आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया, जिसे कस्तूरबा छात्रावास की सहवार्डन श्रीमती ग्या सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया, यह प्रशिक्षण महिला बाल विकास के तत्वाधान में आयोजित किया गया।


खेल महोत्सव के चौथे दिवस फिटनेस का महत्व एवं हम कैसे स्वस्थ रहें इस पर विद्यालय के प्राचार्य आरके ताम्रकार ने छात्रों को बताया की एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होना अनिवार्य रहता है जो हमें फिट रहने पर प्राप्त होता है हमे अपनी दिनचर्या में व्यायाम एवं खेल को हमेशा शामिल करना होगा जिससे हम पूरे दिन के कार्य अच्छे से कर पाते हैं।

पांचवें दिवस ध्यान एवं योग की क्रियाएं कराई गई जिसमें विद्यालय के खेल शिक्षक देवी सिंह राजपूत द्वारा ध्यान और योग से जुड़ी समस्त गतिविधियों को कराया एवं उनके बारे मे बताया की एकाग्र होने के लिए ध्यान करना आवश्यक होता है, इससे हमारा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है एवं खेल से हमारा शरीर बलिष्ठ बनता है।
अंतिम दिवस छात्र छात्राओं को फिट रहने की प्रतिज्ञा कराई गई।

विद्यालय के प्रधान अध्यापक रूप सिंह लोधी द्वारा बताया गया की 5 जनवरी 2024 को विद्यालय में पलक अभिभावक की बैठक का आयोजन किया जाना है जिसमें समस्त छात्र छात्रा अपने अभिभावकों को लेकर विद्यालय में आए, इस दिवस सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा इस समस्त कार्यक्रम को आयोजित करने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा