विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद शिक्षा केन्द्र बकस्वाहा में शनिवार को विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओं का खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ।

शिवराम अठ्या

प्रतियोगिता का शुभारंभ कन्या संकुल प्राचार्य श्री अरबिंद कुमार तिवारी,बी.आर.सी.श्री चन्द्रविजय सिंह बुन्देला,एम. आर.सी.गोपालेन्द्र सिंह ने सरस्वती पूजन कर किया।बकस्वाहा विकासखंड की समस्त शालाओं से आये 87 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने कैरम,लूडो,रंगोली,चित्रकला,दौड़,गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

समस्त होनहार बच्चों को किया गया पुरूस्कृत ।

प्रतियोगिताओं का संचालन खेल शिक्षक देवी सिंह राजपूत,वैभव ताम्रकार,वर्षा राजपूत ,विनय गुप्ता,सौरभ ताम्रकार ने किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये एम.आर.सी. गोपालेन्द्र सिंह ने बी.ए.सी.मनोज कुमार शर्मा,राकेश कुमार तिवारी ,समस्त सी.ए.सी.एवं समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।