भाजपा ने समरसता भोज के साथ बूथ की ली बैठक।

विनोद कुमार जैन

//बक्सवाहा //- मेरा बूथ सबसे मजबूत एवं समरसता भोज का कार्यक्रम किया जिसमें भाजपा मंडल में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और विधायक प्रदुमन सिंह लोधी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

आने वाले समय में भाजपा को और मजबूत बनाने का कार्य करना है क्षेत्र के सभी भाजपा के पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने एवं भाजपा के विकास कार्यों के बारे में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की बात कही।

बैठक में भाजपा की वरिष्ठ नेता मदनलाल असाटी, ब्रिज गोपाल सोनी, महेश ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष नीलू सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह परमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हरिराम अहिरवार, मंडल महामंत्री बृजेश बिल्थरे, अरविंद खटीक, युवा मोर्चा महामंत्री हनुमत सिंह लोधी, प्रांशु रावत, सिद्धार्थ सोनी, हर्षित रावत, उपेंद्र सिंह ठाकुर, बहादुर लोधी, पारस तिवारी, बलराम विश्वकर्मा , बलदेवा पटेल, मंगल सिंह ठाकुर, भरत चौरसिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।