बक्सवाहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महिलाओं से भरवाए नारी सम्मान योजना के फार्म
बक्सवाहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महिलाओं.से भरवाए नारी सम्मान योजना के फार्म
विनोद कुमार जैन
बक्सवाहा// आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जहां मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की थी वही अब कांग्रेस ने महिलाओं में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुआत की है इसी के तहत बक्सवाहा ब्लॉक के ग्राम कैरबारा, गढीसेमरा, सुनेहरा , कुशमाड, चाचईसेमरा में कांग्रेस के द्वारा ग्राम की महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरकर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे इस कार्यक्रम में महिलाओं से नारी सम्मान योजना के लगभग 600 फार्म भरे गए

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस प्रदेश भर की महिलाओं के लिए नारी सम्मान में प्रतिमाह 1500 रुपए देगी इसी कारण महिलाओं के फार्म भरवाए जा रहे हैं कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन्हीं फॉर्म के आधार पर महिलाओं को प्रति माह 1000 की बजाय 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे इसके साथ ही गैस सिलेंडर ₹500 के दाम पर दिए जाएंगे

श्री दुबे ने कहा कि नारी सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदमों को सार्थक बताते हुए सरकार आने के बाद इन घोषणाओं को तुरंत ही अमल में लाने की बात कही है कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाओं को अलग से फार्म नहीं भरना होंगे इन्हीं फॉर्म के आधार पर सम्मान निधि मिलेगी

इस कार्यक्रम में जिलासचिव देव सिंह यादव, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष राजीव अहिरवार जिला महासचिव सुरेंद्र प्रजापति, मंडलम अध्यक्ष भीम लोधी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राजा सुजारा, सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार सिंह ठाकुर, सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र प्यासी सेक्टर अध्यक्ष सुभान खान मकार लोधी, खेमराज सौर, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे