जैव विविधता पंजी जनपद पंचायत बक्सवाहा का लोकार्पण समारोह भोपाल में संपन्न हुआ : राजेश यादव

विनोद कुमार जैन

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड, भोपाल की ओर से “सर्वोदय पब्लिक स्कूल” मडदेवरा के संचालक राजेश यादव के तकनीकि सहयोग से लोक जैव विविधता पंजी जनपद पंचायत बक्सवाहा का पीबीआर अनुभवी पी.आई. संकेत दीक्षित एवं को.पी.आई. उदय प्रताप सिंह एवं भोपाल से विशेषज्ञ श्री विजेश हरियाले द्वारा वर्षभर अध्ययन के उपरान्त तैयार किया गया है।जिसमे क्षेत्र में स्थित कई तरह की रोचक जानकारियां, औषधियां, पालतू जानवर, एवं जंगली जीव- जंतु, पेड़-पौधे और वनोपज के साथ-साथ क्षेत्र में पाई जाने वाली जैवविविधता, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जल,जंगल, जमीन के साथ ही भीमकुंड जैसे जलाशय जो एक खोज का विषय है, हीरा की उपलब्धता, शैल चित्र , कृषि आधारित मौसमी जानकारियों का समावेश किया गया है।

पंजी निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियां जैवविविधता का पंजीयन कर सुरक्षित करना है। बक्सवाहा विकासखंड’ देश दुनिया में हीरे की खदान हीरे की चमक से प्रसिद्ध हैः-विश्व का सबसे उच्च स्तरीय हीरा बक्सवाहा में पाया जाने का दावा करते हैं। यहां 2 नदियॉं, पहाड़, पठार, तालाब, घना जंगल, खनिज संपदा हीरे, मानव निर्मित शैलचित्र, बहुतायत संख्या में उपलब्ध है, जिनमें भरपूर जैव विविधता उपलब्ध है पन्ना टाईगर रिजर्व अभ्यारण का कुछ भाग बकस्वाहा जनपद पंचायत में शामिल है जहॉं पर घने जंगल पाये जाते है, बकस्वाहा जनपद का बाजना क्षेत्र अभ्यारण के अंतगर्त आता है। जहां पर घने वृक्षों के साथ-साथ वन्य जीवों की उपलब्धता अधिक है।

यहां पर भीमकुन्ड़ विश्व विख्यात जल स्त्रोत है इसमे निहित अथाय जल एक शोध का विषय बना हिआ है जिसमें अत्याधिक जलीय जैव विधिता उपलब्ध है, अनेक तालाब जनपद के अंतर्गत जैव विविधता से परिपूर्ण हैै इसके अलावा कई ऐतिहासिक दार्शनिक,धार्मिक और आदिवासी संस्कृति के प्रमाण भी है, चंदेलकालीन मूर्तिया भी पाई जाती है। जनपद के अंतर्गत गेंहू, चना, अरहर, सायेाबीन, मूग, मटर, मसूर, की वृहद मात्रा में खेती होती है तथा विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियॉं उगाई जाती है यहां के जंगलों से वनोपज बेल, महुआ, आचार (चिरौंजी), आवला, गोंद, तेन्दूपत्ता, खैर (कत्था) प्राप्त किया जाता है, जो अनेक लोगों की अजीविका का साधन भी है अच्छी किस्म की सागौन के वनों में उपलब्ध है।

बक्सवाहा पीबीआर पंजी का लोकार्पण मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के पदाधिकारी डॉ. बकुल लाड सदस्य सचिव , सी.एण्ड.डी., श्री सुमित जैन, प्रशा. वित्त, श्री विजेश हरियाले, शिवानी शर्मा एवं सर्वोदय पब्लिक स्कूल से राजेश यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए बोर्ड द्वारा बधाई और प्रशंसा व्यक्त की गई। श्री यादव के द्वारा इस कार्य में सहयोग करने प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया है।