विनोद कुमार जैन
बकस्वाहा:- नगर के कुडेरिया मंदिर के पास शिव वाटिका में प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह जी चौहान का 64 वा जन्मदिवस पौधारोपण करके मनाया गया आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण सोनी अध्यक्ष नगर परिषद श्रीमती नीमा सिंह लोधी उपाध्यक्ष नगर परिषद अनिल नीलू सोनी मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी करन सिंह लोधी जिला पंचायत सदस्य श्यामसुंदर तिवारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी ब्रिज गोपाल सोनी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रहे कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आज से प्रारंभ हुई लाडली बहना योजना के बारे में मुख्य नगरपालिका अधिकारी तिवारी जी द्वारा बताया गया 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए इस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रहेगी आप सभी कार्यकर्ता इसका प्रचार प्रसार करें और लोगों को जानकारी प्रदान करें और अधिक से अधिक फार्म भरवाए

ब्रिज गोपाल सोनी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं उनके योगदान के बारे में समस्त लोगों को बताया। इसके बाद सभी अतिथियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर परिषद के समस्त पार्षद एवं कर्मचारियों ने शिव वाटिका में शिवजी का अभिषेक करके पौधरोपण का कार्य प्रारंभ किया जिसमें सभी लोगों ने एक एक पौधा लगाया ।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीमा सिंह ने सभी लोगों से पौधों को सुरक्षित एवं पानी देने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया और सभी को वृक्षो को संरक्षित रखने के लिए कहा इस अवसर पर दीपेंद्र परमार युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल सेन पार्षद पूजा खटीक पार्षद हरिराम पटेल पार्षद मुरली पटेल पार्षद मनोज पटेल अरविंद खटीक आंगनबाड़ी संघ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता और नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट बृजेश बिल्थरे महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ने किया।