लोधी समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर

\\संवाददाता:-शिवराम अठ्या\\

अखिल भारतीय लोधी कर्मचारी संघ एवं जिले के समस्त लोधी समाज के तत्वाधान में नगर बक्सवाहा में पहली बार जिले स्तर पर लोधी समाज की प्रतिभाओं जिसमें 10वीं एवं 12वीं मैं 75 परसेंट से ऊपर के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा

समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों चयनित कर्मचारियों एवं समाज के विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों समाजसेवियों एवं संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों का 11 फरवरी  2023 को सम्मानित किया जाना है इसमें राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों को आमंत्रित किया जाना है।

इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत कुष्माड में समाज के लोगों की बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया की समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपना कुछ ना कुछ सहयोग इसमें अवश्य करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं जिससे हमारी इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सहायता मिले और हम भी अपने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें

बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य करण सिंह लोधी आलोक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवी सिंह राजपूत आलोक जिला संघ अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह लोधी देवेंद्र सिंह रूप सिंह शिक्षक धन सिंह लोधी महेंद्र सिंह लोधी सरपंच, मलखान सिंह लोधी सरपंच हीरा सिंह लोधी सह सचिव छत्रपाल सिंह लोधी सरपंच सुनहरा तिलक सिंह लोधी बलराम लोधी एवं बहुत संख्या में लोधी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे आगामी बैठक 7 जनवरी को सुनवाहा ग्राम में की जाएगी