बकस्वाहा की पॉच बालिकाओं ने जिले कि प्रतियोगिता मे मचाया धमाल

बकस्वाहा :- कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्सवाहा की छात्राओं ने किया धमाल। 

//विनोद कुमार जैन//

जिले की तहसील महाराजपुर में चल रही जिला स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 कैलेंडर अनुसार एथलेटिक्स प्रतियोगिता मैं बक्सवाहा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन किया इस प्रतियोगिता में विद्यालय से 9 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सीनियर वर्ग मैं खुशबू वासुदेव ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । डिस्कस थ्रो में अंजनी यादव ने प्रथम एवं गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

1500 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में रोशनी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी वर्ग में भारती सौंर ने 800 मीटर एवं त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं रीना अहिरवार ने हैमर थ्रो मैं द्वितीय स्थान प्राप्त किया जूनियर वर्ग में रक्षा पाटकार ने लॉन्ग जंप मैं प्रथम एवं 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया खुशबू सौंर ने भाला फेंक मैं प्रथम एवं बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया आरती अहिरवार ने लॉन्ग जंप मैं द्वितीय एवं 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी वर्ग में चांदनी लोधी ने 100 मीटर 200 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इन सभी प्रतिभागियों को विद्यालय में चयनित नवनियुक्त अतिथि खेल शिक्षक वर्षा राजपूत ने तैयार किया और पहली बार एथलेटिक्स में बक्सवाहा नगर को यह उपलब्धि प्राप्त हुई सभी प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी संभागीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होंगे जोकि खुरई सागर में आयोजित की जाएगी।

समस्त प्रतियोगिता महाराजपुर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक घासीराम चौरसिया जिले से भारत भूषण सिंह रामकृष्ण जाटव पंकज शुक्ला खेमराज सिंह देवी सिंह और अरविंद चौरसिया ने संपन्न कराया । इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पवन राय एवं विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तिवारी सीएम राइज विद्यालय के व्यायाम शिक्षक देवी सिंह राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को शुभकामनाएं एवं बधाई दी