वॉइस NGO ने किया डेंटल हेल्थ चेकअप और जगरूकता अभियान का आयोजन

वॉइस NGO ने किया डेंटल हेल्थ चेकअप और जगरूकता अभियान का आयोजन.. पिछले आठ सालों से जनता की सेवा में हैं समर्पित

नई दिल्ली के जानेमाने वॉइस NGO द्वारा सोमवार यानी 18 जुलाई को दिल्ली के दयालपुर गांव में डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया… जहा करीब 100 से ज्यादा की संख्या मे बच्चो और उनके अभिभावको ने इस कैंप मे पहुँच कर अपने दातो का चेकअप करवाया… और इस दौरान डॉक्टर और उनकी टीम ने बच्चो को किस तरह से दातो की सफाई और उनका ख्याल रखना है इसके बारे मे जानकारी भी दी.. इस अवसर पर वॉइस एन.जी.ओ. के फाउंडर प्रीतीश अम्भोरे , युक्ति सिंह, दशरथ रावल, दीपक पंवार और डॉक्टर प्रदीप कुमार समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे…. इतना ही नही इससे एक दिन पहले बच्चो मे दातो से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक फैलाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था…. जिसमे बच्चो को पुरुष्कार का वितरण करके बच्चो को प्रोत्सान दिया गया….आपको बता दे की वॉइस NGO जोकी बच्चो की हेल्थ, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे पिछले 8 सालों से काम कर रहा हैं… इतना ही नहीं इससे पहले भी वॉइस NGO द्वारा इसी तरह के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा हैं… जिसमे बच्चो के दातो का चेकउप करने के साथ बच्चो को डेंटल किट और पेट में होने वाले कीड़ो के लिए फ्री मे दवाई भी उपलब्ध करवाई गई थी….देखा जाए तो ज्यादा लोग अपने दातो का ख्याल नही रखते हैं… जिसका कारण दातो से जुड़ी समस्या के बारे मे लोगो में जानकारी का अभाव हैं.. लेकिन अब जब लोगो को इसकी जानकारी होने लगी…लेकिन गरीब लोग पैसे की कमी के कारण अपने दातो से जुड़ी समस्या के लिए डॉक्टर के पास नही जा पाते हैं… कहा जाए तो ऐसे लोगो के लिए ये एक वरदान से कम नही हैं..और ये उन लोगो की मदद करने का एक जरिया हैं जो लोग इसका खर्चा नही उठा सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *