(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

1. झांसी,। रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी एक युवक ने करीब 15 साल बाद पत्नी और बेटे के साथ सनातन रीति-रिवाज अपनाने का दावा किया है। शनिवार को सिद्धेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में परिवार ने पूजा-अर्चना और हवन किया।
2. धार्मिक अनुष्ठान के बाद युवक ने अपना नाम पुनः राजकुमार पटेरिया और उसकी पत्नी ने अपना नाम अनीता पटेरिया रखने की बात कही।
3. मजदूरी के दौरान बदला था धर्म। राजकुमार के अनुसार, वर्ष 2011 में वह रोजगार की तलाश में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले गया था। वहां मजदूरी के दौरान उसकी मुलाकात अफसरी खातून से हुई।
4. राजकुमार का दावा है कि काम मिलने में आ रही परेशानियों और तत्कालीन परिस्थितियों के बीच वर्ष 2013 में उसने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह किया और इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम रफीक खान रख लिया था।
5. झांसी लौटने के बाद कर रहे थे प्रयास। राजकुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में वह परिवार के साथ झांसी वापस आया। इसके बाद से ही वह दोबारा अपने पूर्व धर्म और पारिवारिक परंपराओं में लौटना चाहता था।
6. इसी क्रम में हाल में उसने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों से संपर्क किया। शनिवार को सिद्धेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन कराया गया।
7. अनुष्ठान के बाद परिवार की ओर से सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की गई। पत्नी ने भी हिंदू धर्म अपनाने की बात कही और उनका नाम अनीता पटेरिया बताया गया।
8. राजकुमार ने पश्चिम बंगाल में तत्कालीन परिस्थितियों और कामकाज में परेशानी को धर्म परिवर्तन का कारण बताया है। हालांकि, इस संबंध में दी गई जानकारी युवक के बयान पर आधारित है।
पूरी वीडियो देखें……..

