छग विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के संदर्भ में भाजपा ने की विभिन्न समितियों की घोषणा

जिले के भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर को मिला महत्वपूर्ण स्थान

बनाये गए सोशल मीडिया समिति के संयोजक

जांजगीर-चाम्पा –. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने आगामी छग विधानसभा चुनाव 2023 के सन्दर्भ में विभिन्न समितियों का गठन किया है।

इन समितियों में जांजगीर-चाम्पा जिले से प्रशांत सिंह ठाकुर को स्थान दिया गया है। उन्हें प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया समिति का संयोजक बनाया गया है।।
ज्ञात हो कि वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। उनके पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन क्षमता को देखते हुए आगामी छग विधानसभा चुनाव 2023 हेतु भाजपा के सोशल मीडिया समिति का संयोजक बनाया गया है।
भाजपा के प्रदेश चुनाव समिति में जिले से वे एकमात्र प्रतिनिधि चुने गए हैं।

उनकी नियुक्ति पर जितेंद्र देवांगन, अभिमन्यु राठौर, राहुल सेन, अनुराग तिवारी,पंकज अग्रवाल, सुदीप उपाध्याय, चंद्रकांत रात्रे, छोटू कुर्रे, संजय साहू, कुलदीप सिंह, भोलू सिंह, राकेश राठौर, नरेंद्र राठौर, संजू राठौर, सुरेंद्र यादव, सोनू यादव ने हर्ष व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *