
रायपुर : श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतापपुर निवासी हरि केवल के परिवार ने हमसे संपर्क किया और चर्चा के दौरान बताया कि हरि के आहार नाल में गांठ है जो अब कैंसर का रूप ले रहा है।जिसका ऑपरेशन करना अति आवश्यक है।हरि को ओ नेगेटिव ब्लड तीन यूनिट की आवश्यकता है।आप लोग मदद करिये,ये ब्लड ग्रुप बहुत रेयर माना जाता है,पर जैसे ही ये बात मेरे संज्ञान में आई मैने अपने संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव से इस विषय पर चर्चा की ओर उनके मार्गदर्शन पर ब्लड बैंक वालो से बात करके ब्लड की व्यवस्था करवाई।संस्था ने ईश्वर से कामना किया है कि हरि जल्द से जल्द स्वास्थ लाभ पाए।
प्रतिमा सिंग ने चर्चा के दौरान आगे बताया कि हमारी संस्था विगत तीन वर्षों से हर तरह के सामाजिक कार्य करती आ रही है और आने वाले समय मे हम अपनी संस्था से ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की सेवा करने का प्रयास करेंगे।