विनोद कुमार जैन
लोधी महासभा छतरपुर ने बक्सवाहा ब्लॉक लोधी महासभा का श्रीकांत लोधी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। आज लोधी महासभा की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कैलाश सिंह लाखन सिंह देवेंद्र सिंह रूप सिंह बहादुर सिंह राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे लोधी समाज के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि पूरे जिले में समस्त ब्लॉकों से अध्यक्ष जाने हैं जिनका काम अपनी समाज को मुख्यधारा से जोड़ना एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है और बुरी आदतों से दूर रखना है। श्रीकांत लोधी ग्राम देवपुर के रहने वाले हैं और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ आलोक संघ के पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह के पुत्र हैं ।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा जल्द ही ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा एवं प्रत्येक ग्राम की अलग कमेटी गठित की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने समाज को जागृत करने के लिए पूर्व में की जाने वाली बैठकों को जारी रखने के लिए कहा और हर गांव में बिकने वाली अवैध शराब को बंद कराने का निर्णय लिया कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद सिंह लोधी ने किया।
