विनोद कुमार जैन
बकस्वाहा :- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथ जी की मंशा अनुसार एवं छतरपुर जिला संगठन प्रभारी आदरणीय नारायण प्रजापति जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री लखन पटेल जी,वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व विधायक आदरणीय शंकर प्रताप सिंह बुंदेला जी,जिला संगठन मंत्री सूर्यप्रताप सिंह बुंदेला जी की मंशा अनुसार बक्सवाहा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष एक बार पुनः श्री संजय दुबे जी को बनाया गया

संजय दुबे जी के पिछले 1 साल कार्यकाल में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है हर कार्यकर्ता अध्यक्ष जी से संतुष्ट रहा है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जो भी आदेश दिए गए उनका पूर्ण जिम्मेदारी से एवं अपना दायित्व समझकर कार्य किया है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए माननीय कमलनाथ जी की अनुशंसा पर एक बार पुनः संजय दुबे जी को बक्सवाहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त ब्लॉक वासियों ने बधाई दी