ब्यूरो रिपोर्ट, सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर: जनपद में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मकसूद आलम के बाद सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव की उपस्थिति में सुल्तानपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर सपा का दामन थामा वार्ता के दौरान उर्मिला उपाध्याय ने बताया कि लगभग 2003 से मैं कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रही हूं सम्मान ना मिलने के कारण व्यथित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हूँ प्रियंका गाँधी का नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं सिर्फ कहने के लिए है कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है इसी से मै व्यथित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हूं और समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी से जुड़ रही हूं