राष्ट्रपति के लिए भाजपा की द्रौपदी मुर्मू को विजयी होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जश्न मनाया गया : डॉक्टर सतीश पूनिया

राष्ट्रपति के लिए भाजपा की द्रौपदी मुर्मू को विजयी होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जश्न मनाया गया:डॉक्टर सतीश पूनिया

*द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर के जनजाति समाज सहित सभी 36 कौमों ने जश्न और उत्सव मनायाl*

*दैनिक सक्सेस मीडिया (जयपुर)*
राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने और ऐतिहासिक जीत होने पर इस अवसर पर आमजन और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां,प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर,नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जश्न में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त कियाl
साथ ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान इत्यादि उपस्थित रहेlइस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा की आदिवासी समाज से राष्ट्रपति चुनाव विजयी होने पर द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत बहुत बधाई साथ ही हम सब आशा करते हे की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने के बाद सदैव देश हित में काम करेंगे और देश की प्रत्येक जनता के हित में काम करेंगे।