वर्ष 2018 में बुजुर्ग महिला के साथ लूट करने वाली गैंग के एक और फरार आरोपी को थाना ब्यावरा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्ष 2018 में बुजुर्ग महिला के साथ लूट करने वाली गैंग के एक और फरार आरोपी को थाना ब्यावरा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो राजगढ़, हिंदी दैनिक सक्सेस मीडिया।

ब्यावरा, राजगढ़। जिला राजगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में एसडीओपी  श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी है विदित हो कि थाना ब्यावरा शहर पुलिस के द्वारा दिनांक 16/ 5 /2022 को बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर उनके साथ वारदात करने वाले गैंग का खुलासा किया था जिसमें मुख्य सरगना अशोक सहरिया के साथ वर्ष 2018 में बुजुर्ग महिला के साथ घटना करने वाले अन्य साथी फरार थे इसमें थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 369/18 धारा 392 आईपीसी का पंजीबद्ध है दिनांक 24.05.2022 को थाने पर  सूचना मिली की उक्त घटना  का फरार आरोपी देवेंद्र शर्मा बस में बैठकर भोपाल जा रहा है सूचना पर हमारा स्टाफ को अवगत करा कर रवाना होकर टोल टैक्स भोपाल रोड पहुंचा मुखबिर बताए अनुसार कुरेशी बस में चेक किया तो उसमें मुखबिर  के बताए हुलिया का एक आदमी बैठा जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम देवेंद्र शर्मा उम्र 32 साल निवासी अरनिया हॉल बरवटपुरा बीनागंज का होना बताया बाद आरोपी देवेंद्र को थाना लाए आरोपी से अपराध के संबंध में पूछताछ किया जिसने अपने साथी अशोक सहरिया छोटिया सहरिया के साथ मिलकर वर्ष 2018 में एक महिला से थेला छीनना बताया जिसमें मिले ₹1,64,240/- को आपस में बराबर बांटना बताया  आरोपी देवेंद्र शर्मा से बचे हुए नगदी ₹17,500/- एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल जप्त की एवं आरोपी को गिरफ्तार कर राजगढ़ जेल भेजा गया।

                 उक्त कार्रवाई को किए जाने में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर उप,निरीक्षक मोहर सिंह मंडेलिया प्रधान आरक्षक 544 शैलेंद्र सिंह ,आरक्षक 759 दिनेश किरार आरक्षक 454 रामदीन धाकड़ सहयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका रही।