पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य’ यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद में नामित

(आशिफ खान संवाददाता झांसी)

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार परिषद (State Advisory Council) का गठन किया है।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा जारी सूची में झांसी के पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ को परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भेजे गए आधिकारिक पत्र में इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राज्य सलाहकार परिषद अल्पसंख्यक विभाग को वैचारिक मार्गदर्शन, रणनीतिक सुझाव तथा संगठनात्मक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।परिषद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद इमरान मसूद, कुंवर दानिश अली, बेगम नूर बानो और जफर अली नकवी समेत कुल 22 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।प्रदीप जैन ‘आदित्य’ को परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से बुंदेलखंड और झांसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों ने उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी बताया है।