सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद क्षेत्र से शिल्पा प्रजापति बनाई गई प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट, सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर। विधान परिषद सदस्य के होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मास्टर “स्ट्रोक” खेला है। सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को उम्मीदवार बनाकर सबको चौका दिया है। गायत्री प्रजापति की बहू के प्रत्याशी बनाए जाने पर सपाई खेमे में खुशी का माहौल है।गौरतलब हो कि सपा सरकार में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले गायत्री प्रजापति कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। हालांकि मौजूदा समय में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एक मामले में जेल में निरुद्ध है। बावजूद इसके अभी हाल में हुए विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी महारानी देवी पर “दांव” लगाया। अमेठी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा। कांटे की टक्कर में महाराज देवी ने डॉ संजय सिंह को मात देते हुए विजय हासिल की। अभी महाराजी देवी के विधायक बनने पर स्वागत का सिलसिला चल ही रहा था कि समाजवादी पार्टी