अयोध्या (नगर पंचायत भरतकुंड /भदरसा)भरतकुंड में भ्रष्टाचार की आवाज उठाने महंत परमात्मा दास को मिल रही धमकी ,उन्होंने वीडियो बयान में कहा मुझे कुछ हुआ तो चेयरमैन और ई ओ नगर पंचायत होगा जिम्मेदारनगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में एक बार फिर भरतकुंड मंदिर के महंत परमात्मा दास ने कहा नगर पंचायत में बहुत भ्रष्टाचार है जिसकी आवाज मै बराबर उठा रहा हूँ वही सरकारी पद का दुरुपयोग कर पदो का दुरुपयोग का जनता के टैक्स का पैसा सरकार का पैसा गलत नीतियां बनाकर उड़ाया जा रहा है सनातन के कार्य के लिए नगर पंचायत कुछ नहीं करती वहीं जहां कोई आबादी नहीं है पचासों पेड़ो को तोड़कर सरकारी तालाब के पेड़ तोड़ कर मोर एवं पक्षियों को बेघर कर किसी को व्यक्ति लाभ पहुंचाए के लिए सरकारी व्यस्था एवं धन का दुरूपयोग कर रही है वही मामले में महंत परमात्मा दास ने बताया कि उन्हें चेयरमैन द्वारा बराबर धमकियां मिल रही है अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार चेयरमैन नगर पंचायत और ई ओ नगर पंचायत होंगेवही मामले में नगर पंचायत ईओ ने बताया सारे तालाब पर चल रहे कार्य रोक दिए गए है मेरे द्वारा कोई पेड़ भी तोड़वाया गया न ही जे सी बी चलाने की अनुमति दी गई जिसमें ये कृत्य किया गलत किया ओ जाने उसकी कार्यवाही से मेरा कोई लेना देना नहीं राजस्व टीम माप करेगी यदि जमीन तालाब की है तो फर्जी प्रस्ताव देने वाले सभासद के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी——————————–

मिल्कीपुर , अयोध्या।सर्पदंश से निवासी पारा ताजपुर 40 वर्षीय सेलून संचालक मुकेश शर्मा पुत्र स्व. हरिलाल शर्मा की हुई थी मौत, सोमवार को मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना जताई। विधायक ने मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान मिल्कीपुर एसडीएम पवन कुमार शर्मा और खंड विकास अधिकारी रूप नारायण भारती भी मौजूद रहे। बीते मंगलवार और बुधवार की दरम्यान रात करीब 1:30 बजे जहरीले सांप के डसने से मुकेश शर्मा की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अयोध्या ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें’

बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2…

*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो…..*UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।

उत्तर प्रदेश: ₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तारसहारनपुर पुलिस ने ₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नकली सिक्के बाजार में खपा चुका है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपकार लूथरा, हिमांशु उर्फ गुल्लू, कुलदीप, संतोष चौरसिया और अनुराग पाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह नकली सिक्कों को किन माध्यमों से बाजार में पहुंचाता था और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

*हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार पहुँचे अभिनेता कबीर दुहन सिंह, संतों से लिया आशीर्वाद*डॉ अंशुमान सिंह​अयोध्या,अपनी दमदार अदाकारी और जलवे से पर्दे पर छाप छोड़ने वाले प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह पवित्र रामनगरी अयोध्या पहुँचे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में माथा टेका और महाबली हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर देश व समाज की समृद्धि की कामना की। इस दौरान अभिनेता ने अयोध्या के पूज्य संतों का भी आशीर्वाद लिया।​अयोध्या की पावन माटी पर पहुँचकर गदगद हुए अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया।मैं एक मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आया हुआ था। लखनऊ में होने के बाद यह मुमकिन ही नहीं था कि मैं हनुमान जी के दर्शन किए बिना लौट जाऊँ—चाहे दूरी 200 किलोमीटर हो या 300 मीटर! मैं पिछले महीने भी यहाँ दर्शन के लिए आया था। अयोध्या आते ही मन और हृदय को जो असीम शांति और खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। हनुमान जी की कृपा लेकर अब मैं राम जी के पावन दर्शनों के लिए आगे बढ़ रहा हूँ। *फिल्म प्रोजेक्ट्स और ‘हनुमान अंश’ पर बोले अभिनेता*अयोध्या और राम जी पर आधारित किसी फिल्म प्रोजेक्ट के सवाल पर कबीर दुहन सिंह ने कहा कि कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है, जिसे वे जल्द ही सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई उनकी बैठकें काफी सफल रही हैं,फिल्म ‘हनुमान अंश’ (नीम करोली बाबा पर आधारित) की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में धीमी प्रतिक्रिया के बाद अब माउथ पब्लिसिटी के दम पर लोग इसे सिनेमाघरों में खूब पसंद कर रहे हैं। अंत में उन्होंने “राम-राम, सीताराम” कहकर सभी का आभार जताया।*​भक्ति के रंग में रंगे नज़र आए कबीर*दर्शन-पूजन के दौरान कबीर दुहन सिंह पूरी तरह भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। संतों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर अपना स्नेहाशीष दिया। अभिनेता के अयोध्या आगमन की खबर मिलते ही उनके प्रशंसक भी बेहद उत्साहित नज़र आए।

कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की धर्म पत्नी बीना_खत्री का निधन, कांग्रेसियों में शोक की लहर

अयोध्या। फैजाबाद के पूर्व सांसद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74 साल) का आज निधन हो गया। इधर वह लखनऊ बेटे के पास रह…

झांसी के वार्ड 50 में अमृत योजना की अधूरी पाइपलाइन बनी मुसीबत, पूर्व पार्षद ने जल निगम को दी आंदोलन की चेतावनी

(आशिफ खान संवाददाता झांसी) झांसी। नगर निगम के वार्ड संख्या 50 डड़ियापुरा प्रथम और बड़ागांव गेट बाहर में अमृत योजना-02 के तहत चल रहा पाइपलाइन बिछाने का काम स्थानीय लोगों…

*बीकापुर ब्लॉक के शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष अर्जुन भारती की बीती रात दुर्घटना में मौत*अयोध्या।बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के असरेवा निवासी और यही कम्पोजिट स्कूल में शिक्षामित्र पद पर तैनात मृदुभाषी, सौम्य अर्जुन भारती का बीती रात गोला बाजार में दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद लोग chc लाए लेकिन गंभीरावस्था में जिला अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। अर्जुन भारती के निधन पर BSA लालचंद, शिक्षक नेता संजय उपाध्याय, प्रियकांत पांडेय, दुर्गेश मिश्र, अनूप द्विवेदी, परमेश पांडे, सच्चिदानंद तिवारी, व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश सोनी, अधिवक्ता आशाराम निषाद, बृजेश यादव, पूर्व प्रधान श्रवण दुबे, देवेंद्र तिवारी, अमन मोदनवाल, पिंकू तिवारी, शिक्षक बाबू अखिल तिवारी, भाजपा नेता राजन पाण्डेय, बसपा नेता शुभम ओझा, गयादीन यादव, बीकापुर नगर पंचायत चेयरमैन राकेश पाण्डेय राना सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का षष्ठम स्थापना दिवस समारोह

लखनऊडॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर संस्थान द्वारा वर्ष 2025–26 की प्रमुख उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की…