ई-रिक्शा के संचालन और नियंत्रण को लेकर हाईकोर्ट सख्त

बढ़ती संख्या से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था, बिक्री-पंजीकरण पर नियंत्रण की तैयारी लखनऊ। शहरों में लगातार बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या और इससे प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट…

श्री विश्वकर्मा मंदिर में 17 सितंबर को होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमरुदौली, अयोध्या। शिवपुरी अकबरगंज स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में 17 सितंबर को विश्वकर्मा परिवार की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे जवाबी बिरहा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से भंडारे का आयोजन प्रभु इच्छा तक चलेगा।वहीं शाम 6 बजे से छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही कीर्तन-भजन का भी आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।कार्यक्रम स्थल: श्री विश्वकर्मा मंदिर, शिवपुरी अकबरगंज, रुदौली, अयोध्या।आयोजक: विश्वकर्मा परिवार।

अयोध्या(सोहावल)सोहावल तहसील का ऐसा कारनामा योगी कब होगा पूर्व उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह समेत लेखपाल और संबंधित पर मुक़दमा ,नवीन परती की सरकारी जमीन 657 एयर ही फर्जी परवाना फर्जी महिला को खड़ा करके बेच दिए ======================कौन था पर्दे के पीछे का वह शातिर चोर जो सरकारी भेष कीमती जमीन को कूटरचित तरीके से बेच दिया =====================जिलाधिकारी अयोध्या साहब कही उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह को हटाकर भूल तो नहीं किए===================मामला जुड़ा है सोहावल तहसील के पलिया रिसाली गांव का जहां हाइवे किनारे सड़क की सरकारी बेस कीमती जमीन गाटा संख्या 7 मि रकबा 657 इयर जिसे सफेदपोश चोरों ने एक योजना बनाई और और राजीदेवी एक महिला जो पलिया रिसाली की है भी नहीं उसे खड़ा करके फर्जी राजस्व परिषद के परवाने के आधार पर तहसील के उपजिलाधिकारी से लेकर नीचे के कर्मचारियों की मिलीभगत से राजीदेवी के नाम कराकर अन्य कई लोगों को बेच दिया मामला टूट पकड़ा एक व्यक्ति उच्च न्यायालय गया जिसपर मामले का संज्ञान हुआ और संबंधित तहसील सोहावल से रिपोर्ट मांगी लेकिन मामले को तहसील के उपजिलाधिकारी और क्षेत्र का लेखपाल जिसपर पर पहले से कूटरचित मामले में मुक़दमा दर्ज है मामले को सिक्के की खनक और फॉर्चूनर के दबाव में दबाये रक्खा मामला में उच्च न्यायालय के आदेश पर सुनवाई करते हुए पूर्व उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह ने जमीन को खारिज करते हुए पुनः जमीना सरकार के खाते में दर्ज करते हुए तहसीलदार को सभी के विरुद्ध मुक़दमा विधिक कार्यवाही कराने का आदेश दिया अब क्या उस समय का उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह फर्जी परवाना बनाने वाला फर्जी महिला का आधार कार्ड बनाने वाला उसको पीछे से संरक्षण देकर पैसा लेना वाला चोर और जमीन की जांच करने वाला लेखपाल और परवाना प्राप्त करके रजिस्टर पर अंकन कराने वाला बाबू और कुछ और संबंधित पर मुक़दमा दर्ज नहीं होगा वही मामले में मौजूदा उपजिलाधिकारी आई ऐ एस द्वारा कहा गया जल्द ही मामले में जो उनके अधिकार क्षेत्र में उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी शेष के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा वही मामले का वंदे मातरम फाउंडेशन ने संज्ञान लेते हुए कहा यदि प्रशासन लापरवाही करेगा तो फाउंडेशन उच्च अधिकारियों को अगवत कराते हुए मुक़दमा लिखवाएगा=======================

*थाना बाबा बाजार के दो होनहार उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनने पर भावुक विदाई।*रुदौली, अयोध्या। थाना बाबा बाजार में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दो उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक सौरभ सिंह को थाना बाबा बाजार से चौकी प्रभारी हाईवे प्रथम (गंगरेला), थाना पटरंगा तथा उपनिरीक्षक प्रभात कुमार द्विवेदी को चौकी प्रभारी मवई चौराहा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।दोनों उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण की जानकारी मिलने के बाद साथी पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी उन्हें भावुक होकर विदाई दी। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार आजाद ने दोनों उपनिरीक्षकों को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि उपनिरीक्षक सौरभ सिंह और प्रभात कुमार द्विवेदी ने थाना बाबा बाजार में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उनके सरल व्यवहार, सहयोगात्मक रवैये और कार्यशैली की सभी ने सराहना की।विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने दोनों उपनिरीक्षकों के साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों उपनिरीक्षकों ने भी थाना बाबा बाजार के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।ये रहे मौजूदविदाई कार्यक्रम में थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार आजाद, उपनिरीक्षक करुण कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, उपनिरीक्षक अमित पांडे, उपनिरीक्षक सुनील पाल, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी, मुख्य लेखाधिकारी सुशील सिंह, अजय यादव, अमर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा हेड कांस्टेबल अतिश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल शशिकांत यादव, सौरभ यादव सहित थाना बाबा बाजार के अन्य पुलिसकर्मी क्षेत्रीय पत्रकार अर्जुन भट्ट, शिवम् तिवारी, अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

बबीना पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 214 किलो गांजा बरामद

(आशिफ खान संवाददाता झांसी) ओडिशा से ग्वालियर ले जाई जा रही थी एक करोड़ सात लाख रुपये की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार झांसी। बबीना थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क…

कसारी में लेखपाल पर मनमानी के गंभीर आरोप

तहसील में पक्की पैमाइश का दायरा लंबित, फिर भी मौके पर पहुंच गए लेखपाल बिना नोटिस नाप को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश अयोध्या।कसारी ग्रामसभा में लेखपाल की कथित मनमानी को…

“*लखनऊ: नाका हिंडोला पुलिस की तत्परता, एक घंटे से कम समय में 12 वर्षीय गुमशुदा बच्चा सकुशल बरामद*”अटल बिहारी शर्मा लखनऊ। थाना नाका हिंडोला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 12 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बच्चे को एक घंटे से कम समय में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को हरिनगर दुगांवा निवासी महिला ने अपने करीब 12 वर्षीय बच्चे के गुम होने की सूचना थाना नाका हिंडोला पुलिस को दी थी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस के अथक प्रयास और तत्परता के चलते बच्चे को ऐशबाग रेलवे स्टेशन के बाहर से सकुशल बरामद कर लिया गया।इसके बाद बच्चे को नियमानुसार उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने नाका हिंडोला पुलिस का आभार व्यक्त किया।बरामदगी करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 अंजनी तिवारी, थाना नाका हिंडोला, लखनऊका0 सुधीर कुमार, थाना नाका हिंडोला, लखनऊ*अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 — निष्पक्ष खबरों का संग्रह*?

*बहनजी के किले में दरार: जिसके इशारे पर सत्ता कांपती थी, आज परिवार ही नहीं सुन रहा*लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक दौर था जब एक आवाज पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासत कांपती थी। अफसरों की सांसें थम जाती थीं, मंत्रियों की कुर्सियां हिल जाती थीं और नीला झंडा हाथ में लिए लाखों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आते थे। वह आवाज थी बहनजी मायावती की।लेकिन आज वही मायावती अपने परिवार, अपनी सुरक्षा और अपनी देखभाल की चिंताओं को लेकर सार्वजनिक रूप से लिखने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर आया उनका भावुक संदेश सिर्फ एक पोस्ट नहीं, बल्कि बसपा के विशाल किले में आई दरार की सबसे बड़ी गवाही है।कांशीराम का आंदोलन, मायावती की सत्ता1984 में मान्यवर कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी की नींव रखी। नारा था – जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। इस आंदोलन को सत्ता की मंजिल तक पहुंचाया मायावती ने। 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री, 2007 में 206 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।लेकिन 2012 के बाद कहानी बदली। 2014, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में हाथी की चाल लगातार धीमी होती गई और बसपा हाशिए पर चली गई।उत्तराधिकार की लड़ाई बनी अकेलेपन की वजह?मायावती के अकेले पड़ने की सबसे बड़ी वजह पार्टी में उत्तराधिकार को लेकर चल रहा घमासान बताया जा रहा है।पहले भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाकर उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया गया, फिर अचानक उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया। उसके बाद ईशान आनंद के नाम की चर्चा तेज हुई और अब दीपिका आनंद का नाम सामने आ रहा है।सवाल उठ रहा है कि जिस पार्टी को कांशीराम ने कैडर और मिशन के आधार पर खड़ा किया था, उसमें उत्तराधिकारी परिवार से ही क्यों तलाशा जा रहा है? इसी उलझन ने किले में दरार पैदा कर दी है।जिनके इशारे पर IAS-IPS कांपते थे, आज वही चिंतित हैंराजनीति के जानकारों का कहना है कि यह तस्वीर बेहद चौंकाने वाली है। जिस नेता के एक इशारे पर बड़े-बड़े मंत्री, नेता और IAS-IPS अधिकारी कांपते थे, आज उन्हीं को अपनी निजी सुरक्षा और देखभाल के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी पड़ रही है।यह सिर्फ एक नेता के अकेलेपन की कहानी नहीं है, बल्कि उस बहुजन आंदोलन के भविष्य का सवाल भी है, जिसने कभी उत्तर प्रदेश की सत्ता पर राज किया था !!

थाना समाधान दिवस में पहुंची सात शिकायतें, किसी का नहीं हो सका निस्तारणथाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते एसडीम आदित्य विक्रम अग्रवालसोहावल, अयोध्या।रौनाही थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीएम आदित्य विक्रम अग्रवाल ने की। समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच शिकायतें राजस्व विभाग तथा दो शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। हालांकि, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।इस दौरान थाना अध्यक्ष रतन शर्मा सहित थाना पुलिस के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति* धर्म नगरी उज्जैन में 150 साल पुरानी प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी की प्रतिमा चर्चा का विषय बन गई, सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने मंदिर को हटाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रतिमा हटाई नहीं जा सकी. अब मंदिर में पूजा के लिया हजारों की भीड़ जुट रही है, इस बीच प्रशासन ने बयान जारी करते हुए प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और प्रतिमा की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. बिना विशेषज्ञों की जांच और संत समाज की सहमति के प्रतिमा को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा.