हमारा बुंदेलखंड हमें वापस दो’ अभियान के तहत 21 अक्टूबर से अनशन-सत्याग्रह,

(आशिफ खान संवाददाता झांसी) राम कौ कौल’ अभियान में जनप्रतिनिधियों से वादे निभाने की मांग, गांव-गांव और वार्डों में जनसंपर्क का ऐलान झांसी। बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की मांग को…

*चोरी की घटना का मामला दर्ज फिर भी पत्रकार महोदय को नहीं दिखी कार्यवाई, बिना जानकारी के छाप दिए खबर**बाबा बाजार थाना क्षेत्र के लोहटी सरैयां गाँव का चोरी प्रकरण, आखिर ऐसे ही पत्रकार होते हैं पुलिसिया कोपभाजन का शिकार, पत्रकार संगठनों को भी करते हैं परेशान*अयोध्या। जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के लोहटी सरैयां गाँव में गत 7 सितम्बर को चोरी को लोहटी सरैयां गाँव निवासी अनुराग शुक्ला द्वारा थानाध्यक्ष बाबा बाजार को तहरीर के माध्यम से अवगत कराया की आज दिनांक -7/9/2026 को गाँव के मालिक राम ने जरिये फोन सूचना देकर अवगत कराया कि आपके घर के मेन गेट खुला है। सूचना पाकर हम लोग घर आए तो देखा कि घर के अंदर रखे आलमारी, बख्से व शूटकेश सब खुले पडे हैं और सब मे रखे सामान बिखरे हुए हैं और आभूषण व नकदी गायब हैं। तहरीर के अनुसार एक किलो चांदी , 50-60 ग्राम सोने के सामान व 35 हजार रुपये नकद गायब हैं। तथा मंदिर में रखा सिक्का, कपड़े व चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति आदि भी गायब मिले। उपरोक्त से लगता है कि प्रार्थी के घर में अज्ञात ब्यक्तियों द्वारा चोरी की गई है। पुलिस ने दूसरे दिन दिनांक-8/9/2026 को मामला दर्ज करते हुए उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार को विवेचना सौंप दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा पुलिस लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है और पीड़ित परिवार के सहयोग सभी प्रकार के पहलुओं को दृष्टि गत रखते हुए जांच और विवेचना जारी है और शीघ्र ही मामला का पर्दाफाश करने की कोशिश चल रही है।उधर कल खबर लिख डाले की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं उन्होंने सीधा सीधा चौकी प्रभारी सैदपुर को दायरे में लेकर चौकी इंचार्ज को खबर के माध्यम लताडने में कोई कसर नही छोडी, आधी अधूरी जानकारी लेकर बिना आधिकारिक पुष्टि के पुलिस को खबर के माध्यम से जमकर बदनाम करना भी एक पत्रकार को अधिकार नहीं है, और ऐसे ही अनभिज्ञ पत्रकार अच्छे पत्रकारों की अहमियत को समाप्त करते हैं। और ऐसे ही पत्रकार पुलिसिया कोपभाजन का शिकार होते हैं तो पत्रकार संगठनों को परेशान करते हैं बेचारे पदाधिकारी मोर्चा खोलकर धरना प्रदर्शन आंदोलन करते हैं उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने के लिए दौड भाग करते हैं ऐसे तथाकथित पत्रकारों पर भी वरिष्ठ पत्रकारों को नजर रखने की प्रबल आवश्यकता है।

*Slug-7,500 रूपये में कैसे चले खर्च? स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर अयोध्या के डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में इंटर्न को लेकर छात्र-छात्राएं का धरना*​अयोध्या,शहर के देवकाली स्थित डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएचएमएस (BHMS) के इंटर्न छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें हर महीने केवल 7,500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो आज की महंगाई और अस्पताल में ड्यूटी के घंटों को देखते हुए बेहद कम है।*​25,000 रुपये स्टाइपेंड की मांग*प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह किया जाए, ताकि यह अन्य चिकित्सा पद्धतियों (जैसे एमबीबीएस) के इंटर्न के बराबर हो सके। छात्रों का कहना है कि वे भी मरीजों की सेवा में उतनी ही मेहनत करते हैं, फिर भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस आंदोलन को प्रदेशभर के आयुष (आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी) कॉलेजों के छात्रों का भी समर्थन मिल रहा है।*​लिखित आश्वासन पर अड़े छात्र*छात्रों ने साफ़ कर दिया है कि जब तक शासन की ओर से लिखित में मानदेय बढ़ाने का आदेश नहीं मिलता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे OPD और IPD सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार करने को मजबूर होंगे.*​प्राचार्य ने मांग को बताया जायज़*मामले पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सभी दाखिले आयुष NEET काउंसलिंग के ज़रिए होते हैं और छात्रों की मांग पूरी तरह जायज़ है। उन्होंने बताया कि छात्रों का ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है और आयुष डायरेक्टर से छात्रों की फोन पर वार्ता भी कराई गई है। डायरेक्टर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, हालांकि छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े हुए हैं।

*चोरी की घटना का मामला दर्ज फिर भी पत्रकार महोदय को नहीं दिखी कार्यवाई, बिना जानकारी के छाप दिए खबर**बाबा बाजार थाना क्षेत्र के लोहटी सरैयां गाँव का चोरी प्रकरण, आखिर ऐसे ही पत्रकार होते हैं पुलिसिया कोपभाजन का शिकार, पत्रकार संगठनों को भी करते हैं परेशान*अयोध्या। जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के लोहटी सरैयां गाँव में गत 7 सितम्बर को चोरी को लोहटी सरैयां गाँव निवासी अनुराग शुक्ला द्वारा थानाध्यक्ष बाबा बाजार को तहरीर के माध्यम से अवगत कराया की आज दिनांक -7/9/2026 को गाँव के मालिक राम ने जरिये फोन सूचना देकर अवगत कराया कि आपके घर के मेन गेट खुला है। सूचना पाकर हम लोग घर आए तो देखा कि घर के अंदर रखे आलमारी, बख्से व शूटकेश सब खुले पडे हैं और सब मे रखे सामान बिखरे हुए हैं और आभूषण व नकदी गायब हैं। तहरीर के अनुसार एक किलो चांदी , 50-60 ग्राम सोने के सामान व 35 हजार रुपये नकद गायब हैं। तथा मंदिर में रखा सिक्का, कपड़े व चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति आदि भी गायब मिले। उपरोक्त से लगता है कि प्रार्थी के घर में अज्ञात ब्यक्तियों द्वारा चोरी की गई है। पुलिस ने दूसरे दिन दिनांक-8/9/2026 को मामला दर्ज करते हुए उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार को विवेचना सौंप दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा पुलिस लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है और पीड़ित परिवार के सहयोग सभी प्रकार के पहलुओं को दृष्टि गत रखते हुए जांच और विवेचना जारी है और शीघ्र ही मामला का पर्दाफाश करने की कोशिश चल रही है।उधर कल खबर लिख डाले की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं उन्होंने सीधा सीधा चौकी प्रभारी सैदपुर को दायरे में लेकर चौकी इंचार्ज को खबर के माध्यम लताडने में कोई कसर नही छोडी, आधी अधूरी जानकारी लेकर बिना आधिकारिक पुष्टि के पुलिस को खबर के माध्यम से जमकर बदनाम करना भी एक पत्रकार को अधिकार नहीं है, और ऐसे ही अनभिज्ञ पत्रकार अच्छे पत्रकारों की अहमियत को समाप्त करते हैं। और ऐसे ही पत्रकार पुलिसिया कोपभाजन का शिकार होते हैं तो पत्रकार संगठनों को परेशान करते हैं बेचारे पदाधिकारी मोर्चा खोलकर धरना प्रदर्शन आंदोलन करते हैं उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने के लिए दौड भाग करते हैं ऐसे तथाकथित पत्रकारों पर भी वरिष्ठ पत्रकारों को नजर रखने की प्रबल आवश्यकता है।

*राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज का संबोधन, कहा – समझौते से ही घटेगा कोर्ट का बोझ, सभी विभाग दें सहयोग*———-*(सुल्तानपुर)* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज सुनील कुमार (चतुर्थ) ने अधिवक्ताओं और संबंधित विभागों को संबोधित किया।अपने संबोधन में जिला जज सुनील कुमार (चतुर्थ) ने कहा कि हमें देखना चाहिए कि हमारे राष्ट्र का मूड क्या है। आज राष्ट्र का मूड यही है कि जितना अधिक से अधिक मामलों का निपटारा समझौते और मध्यस्थता के आधार पर हो जाए, वही हमारे लिए बेहतर है।उन्होंने कहा कि _यदि हम मामलों का निपटारा नहीं करेंगे तो सभी विभागों पर बोझ बढ़ेगा।_ हम चूंकि न्याय विभाग से हैं, इसलिए हम पर सभी की निगाह रहती है, लेकिन हकीकत यह है कि अगर हम समय पर समाधान नहीं करेंगे तो समस्याएं बढ़ती जाएंगी। कोर्ट पहले से ही ओवर बर्डन है।जिला जज ने विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी अधिवक्ता, बैंक, बीमा, बिजली, राजस्व सहित सभी विभाग आगामी लोक अदालत में अपना पूर्ण सहयोग दें, जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया जा सके। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।इससे पूर्व सभी बैंक के उच्चाधिकारियों ने न्यायधीशगणों का स्वागत किया !!

*अवैध वसूली में फंसे चार सिपाहियों की,सेवा होगी समाप्त।*लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पहली बार शायद ऐसा होगा जब किसी करप्शन के मामले में सीधे नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।यूपी के शाहजहांपुर में सर्राफ व्यवसायी से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज,सेवा होगी समाप्त।दरअसल चार सिपाहियो द्वारा एक सर्राफा व्यवयायी को स्मैक के मामले में फंसाने और धमकाने का मामला सही पाया गया है.अवैध वसूली के मामले में फंसे चारों सिपाहियों ने दो लाख रूपये मांगें थे.मामले के खुलासे के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।पुलिस ने उनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मामले की विवेचना में सर्राफा व्यवसाई की अपने पिता से हुई बातचीत की काल रिकॉर्डिंग को भी अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।इधर एसओजी के पहुंचने से पहले नामजद मेरठ निवासी सिपाही अरुण चित्तौड़िया और तुपार गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गए। दोनों वहां अपने परिचितों के माध्यम से अधिवक्ताओं से संपर्क कर अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में थे।लोकेशन के आधार पर एसओजी दिल्ली पहुंची,लेकिन दोनों सिपाही वहां से निकल गए।पुलिस अब उनकी तलाश।

*जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम**तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया था रेफर, डॉक्टर ने मृत घोषित किया*मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के धौरहरा मुकुन्दहा गांव में शुक्रवार को एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।धौरहरा मुकुन्दहा गांव निवासी मोहित रैदास (28) पुत्र राम अचल ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार मोहित टाइल्स लगाने का काम करता था। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

मानिक चौक के राजा’ की पहली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,

(11.9.2026) छत्तीसगढ़ के ‘देव स्टूडियो डीजे’ की धुनों पर झूमे हजारों युवा, बीकेडी चौराहे पर विधायक रवि शर्मा ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत झांसी। गणेश उत्सव के उल्लास और भक्ति…

अयोध्या पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का बदला मिजाज क्या बदल सकते है पार्टीपूर्व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ की एक तस्वीरें कुछ असमंजस की स्थित पैदा कर रही है कही पूर्व विधायक किसी दूसरी पार्टी में जाने का मन तो नहीं बना रहे है अगर ऐसा हुआ तो एक बढ़ा जनसैलाब परिवर्तित हो जाएगा हालांकि तस्वीरें अस्पष्ट नहीं की बदले हुए स्वरूप का कारण क्या है ये तो पूर्व विधायक गोरखनाथ ही बता सकते है लेकिन एक बात तो तय है बदली हुई तस्वीर बहुत कुछ बया और चीख चीख कर कह रही है जो पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ही बता सकते है ।

*कृष्णापुर में कथा 2 अक्टूबर से, अखिलेश भी आएंगे.!अयोध्या:अयोध्या के पूर्व सपा विधायक तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के गांव कृष्णापुर, रसूलाबाद में आगामी 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा तथा दिनांक 09 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।आज पवन के पिताजी ने सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंटकर उन्हें श्रीमद् भागवत कथा में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।अखिलेश ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में पधारने की स्वीकृति प्रदान की। तथा उन्होंने पवन के पिताजी को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मान प्रदान किया।